24 साल बाद जवाई बांध से बड़ी खुशखबरी, पश्चिमी राजस्थान के तीन जिलों को मिलेगा भरपूर पानी

Edited By Anil Jangid, Updated: 05 Mar, 2026 06:22 PM

good news from jawai dam after 24 years

पाली: राजस्थान के पश्चिमी क्षेत्र के लिए बड़ी राहत की खबर सामने आई है। पाली जिले में स्थित जवाई बांध से 24 साल बाद सबसे अधिक सिंचाई के लिए पानी उपलब्ध हुआ है, जिससे क्षेत्र के किसानों और आम लोगों में खुशी की लहर है। यह बांध पश्चिमी राजस्थान के लिए...

पाली: राजस्थान के पश्चिमी क्षेत्र के लिए बड़ी राहत की खबर सामने आई है। पाली जिले में स्थित जवाई बांध से 24 साल बाद सबसे अधिक सिंचाई के लिए पानी उपलब्ध हुआ है, जिससे क्षेत्र के किसानों और आम लोगों में खुशी की लहर है। यह बांध पश्चिमी राजस्थान के लिए जीवनरेखा माना जाता है और इससे पाली, सिरोही और ब्यावर क्षेत्र को बड़ा लाभ मिलता है।

 

जानकारी के अनुसार वर्ष 2025-26 के लिए जवाई बांध से सिंचाई हेतु 4900 एमसीएफटी पानी आरक्षित किया गया था, जो वर्ष 2002 के बाद पिछले 24 वर्षों में सबसे अधिक है। इससे पहले वर्ष 2007-08 में 4783 एमसीएफटी पानी सिंचाई के लिए दिया गया था।

 

जवाई बांध से अब तक चार पाण की सिंचाई पूरी की जा चुकी है। इसके बावजूद 28 फरवरी तक बांध में 3322 एमसीएफटी पानी शेष बचा हुआ है। इसमें से करीब 550 एमसीएफटी पानी डेड स्टोरेज के रूप में माना जाता है। इसे घटाने के बाद भी लगभग 2700 एमसीएफटी पानी उपयोग के लिए उपलब्ध रहेगा।

 

यह पानी पाली जिले के साथ-साथ ब्यावर जिले के जैतारण क्षेत्र और सिरोही जिले के शिवगंज शहर की पेयजल आवश्यकताओं को पूरा करने में मदद करेगा। विशेषज्ञों के अनुसार यदि प्रतिदिन लगभग 8 एमसीएफटी पानी का उपयोग किया जाए तो वर्तमान जल भंडार करीब 11 महीनों तक पर्याप्त रहेगा। इसका मतलब यह है कि यदि वर्ष 2026 में मानसून कमजोर भी रहता है तो भी इन क्षेत्रों में जल संकट की संभावना काफी कम हो जाएगी।

 

जवाई बांध से पानी अंतिम छोर तक पहुंचाने के लिए विभाग के अधिकारियों ने लगातार निगरानी की। जवाई बांध के सहायक अभियंता अक्षय कुमावत के अनुसार जेईएन अशोक पुनिया, प्रताप सिंह, राजू लाल गुर्जर और राकेश प्रजापत की टीम ने करीब चार महीनों तक 24 घंटे मॉनिटरिंग की। इसका परिणाम यह रहा कि पानी का दुरुपयोग नहीं हुआ और सिंचाई के लिए पानी किसानों के खेतों तक सही तरीके से पहुंच पाया।

 

गौरतलब है कि वर्ष 2009-10 में जल आवक नहीं होने के कारण जवाई बांध का जल स्तर माइनस 10.37 तक पहुंच गया था, जो अब तक का सबसे निचला स्तर था। ऐसे में इस बार पर्याप्त जल भंडार क्षेत्र के लिए राहत भरी खबर माना जा रहा है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!