गजेंद्र सिंह शेखावत का कांग्रेस पर हमला: रामसेतु और गहलोत के 'विचारों' पर उठाए सवाल

Edited By Chandra Prakash, Updated: 20 Jul, 2025 01:53 PM

gajendra singh shekhawat s attack on congress

केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत आज जोधपुर पहुंचे। एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने कांग्रेस और पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर जमकर निशाना साधा।

जोधपुर, 20 जुलाई 2025। केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत आज जोधपुर पहुंचे। एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने कांग्रेस और पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर जमकर निशाना साधा।

शेखावत ने कहा कि “भारतीय जनता पार्टी, भगवान और भजनलाल — सबकी राशि एक ही है। जब कांग्रेस की सरकार होती है तो राज्य पर काल ही छा जाता है।”

उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को घेरते हुए रामसेतु मामले पर भी टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि “गहलोत सरकार द्वारा दिए गए एफिडेविट में रामसेतु के अस्तित्व को नकारा गया था। आज अगर उनके विचार अलग हैं तो उन्हें स्पष्ट करना चाहिए कि कांग्रेस पार्टी का स्टैंड क्या है और उनका व्यक्तिगत मत क्या है।”

शेखावत के इस बयान से एक बार फिर रामसेतु विवाद गरमा गया है और राजस्थान की राजनीति में नई बहस छिड़ गई है।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!