Edited By Kuldeep Kundara, Updated: 14 Aug, 2026 02:42 PM

अलवर में सजा तीज का पारंपरिक रंग, इंटरनेशनल राजपूत पार्लियामेंट महिला इकाई ने मनाया भव्य तीज महोत्सव
अलवर के एक निजी रिसॉर्ट में इंटरनेशनल राजपूत पार्लियामेंट संगठन की महिला इकाई की ओर से पारंपरिक तीज महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। जिला अध्यक्ष रजनी बाईसा एवं मोहन बाईसा के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य राजस्थान की समृद्ध संस्कृति, तीज-त्योहारों एवं पारंपरिक रीति-रिवाजों को नई पीढ़ी तक पहुंचाना रहा।
जयपुर सहित कई जिलों की टीमों ने लिया हिस्सा
कार्यक्रम में जयपुर सहित विभिन्न जिलों की टीमों ने अतिथि के रूप में सहभागिता की। अजबपुर सरपंच प्रियंका नरुका ने भी कार्यक्रम में शिरकत की। प्रदेश कार्यकारिणी से मधु कंवर राठौड़, सीमा चौहान, जीवंत कंवर, मंजू राठौड़ एवं सुमन कंवर बेरी तथा युवा कार्यकारिणी से प्राची शेखावत एवं मोना बाईसा ने अपनी सहभागिता दर्ज कराई।
परंपरा, सौंदर्य और शौर्य का अनूठा संगम
महोत्सव में राजस्थानी संस्कृति के विभिन्न रंग देखने को मिले। कार्यक्रम के प्रमुख आकर्षण रहे- लहरिया क्वीन, मेहंदी रचनी, लंबा केस प्रतियोगिता, सांस्कृतिक प्रश्नोत्तरी, पारंपरिक कहावतें, रजवाड़ा वॉक, तलवारबाजी
तीज के झूलों के साथ पारंपरिक सौभाग्य की कहावतों ने कार्यक्रम में विशेष आकर्षण पैदा किया, वहीं रजवाड़ा वॉक और तलवारबाजी ने राजस्थान की शौर्य एवं वीरता की परंपरा को जीवंत कर दिया।
प्रतियोगिताओं में निर्णायक
लंबा केस प्रतियोगिता: प्रियंका बाईसा
मेहंदी रचनी प्रतियोगिता: मधु बाईसा
लहरिया क्वीन: नेहा बाईसा
आयोजन की सफलता पर जताया आभार
कार्यक्रम में शामिल सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों ने आयोजन की सफलता के लिए रजनी बाईसा एवं मोहन बाईसा तथा उनकी संपूर्ण टीम का आभार व्यक्त किया।