शाहपुरा में 17.97 करोड़ के विकास कार्यों का शिलान्यास, सांसद दामोदर अग्रवाल बोले- भारत पर वैश्विक संकट का नहीं असर

Edited By Kuldeep Kundara, Updated: 05 Apr, 2026 10:47 AM

foundation stone laid for development works worth 17 97 crore in shahpura

भीलवाड़ा । जिले के शाहपुरा विधानसभा में सांसद दामोदर अग्रवाल और विधायक डॉ. लालाराम बैरवा की मौजूदगी में शनिवार दोपहर 17.97 करोड़ रुपए के विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास किया गया।

भीलवाड़ा । जिले के शाहपुरा विधानसभा में सांसद दामोदर अग्रवाल और विधायक डॉ. लालाराम बैरवा की मौजूदगी में शनिवार दोपहर 17.97 करोड़ रुपए के विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास किया गया। यह कार्यक्रम स्टैंडर्ड डाक बंगला परिसर में आयोजित हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांसद अग्रवाल थे, जबकि अध्यक्षता विधायक डॉ. लालाराम बैरवा ने की। 

इन परियोजनाओं में शाहपुरा में 4.16 करोड़ रुपए की लागत से बहुउद्देशीय पशु अस्पताल का निर्माण, 2 करोड़ रुपए से नए डाक बंगला भवन का निर्माण, और 50 लाख रुपए की लागत से राजकीय मॉडल स्कूल में डोम का निर्माण शामिल है। इसके अतिरिक्त, विभिन्न स्कूलों में भी विकास कार्य किए जाएंगे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद दामोदर अग्रवाल ने कहा कि आज भारत एक सशक्त अर्थव्यवस्था के रूप में उभरा है। उन्होंने बताया कि अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच चल रहे युद्ध के दौरान जीडीपी गिरने के बावजूद भारत की अर्थव्यवस्था पर इसका कोई असर नहीं पड़ा है। 

सांसद अग्रवाल ने भारत की कूटनीतिक सफलताओं का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि विश्व के बड़े बड़े शक्तिशाली देशों से भारत ने अच्छे संबंध विकसित किए हैं। हाल ही में ईरान इजरायल युद्ध के दौरान होर्मुज खाड़ी से भारतीय तेल टैंकरों को ईरान द्वारा निकाला जाना भारत की एक बड़ी कूटनीतिक विजय है। उन्होंने यह भी बताया कि केंद्र सरकार द्वारा भी भीलवाड़ा जिले में विभिन्न विकास कार्य कराए जा रहे हैं। 

विधायक डॉ. लालाराम बैरवा ने अपने संबोधन में कहा कि राज्य सरकार के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा विकास कार्यों के लिए पर्याप्त धनराशि उपलब्ध करा रहे हैं। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार द्वारा सभी विकास प्रस्तावों को स्वीकृति दी जा रही है। विधायक ने शाहपुरा बनेड़ा क्षेत्र के विकास में आमजन की भागीदारी का भी आह्वान किया।  इस अवसर पर निवर्तमान पालिका अध्यक्ष रघुनंदन सोनी, भाजपा जिला मंत्री राजेंद्र बोहरा, शाहपुरा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष जीवराज गुर्जर, फुलिया कला मंडल अध्यक्ष अभिषेक कलाल, नगर महामंत्री जितेंद्र पाराशर, पूर्व उपप्रधान बजरंग सिंह राणावत, पूर्व भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष रामप्रसाद चौधरी, चंद्र प्रकाश चौधरी, राजाराम पोरवाल सहित कई अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। 
 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!