संपत्ति विवाद में Alwar के पूर्व चेयरमैन को जड़ा थप्पड़, फूफा की जमीन पर विवाद का वीडियो वायरल

Edited By Anil Jangid, Updated: 25 Jul, 2026 11:23 AM

former alwar municipal chairman slapped goes viral

अलवर: राजस्थान के अलवर जिले के थानागाजी कस्बे में संपत्ति विवाद के दौरान नगर पालिका के पूर्व चेयरमैन और वार्ड 16 के पार्षद चौथमल सैनी के साथ कथित मारपीट का मामला सामने आया है।

अलवर: राजस्थान के अलवर जिले के थानागाजी कस्बे में संपत्ति विवाद के दौरान नगर पालिका के पूर्व चेयरमैन और वार्ड 16 के पार्षद चौथमल सैनी के साथ कथित मारपीट का मामला सामने आया है। विवाद के दौरान उन्हें सार्वजनिक रूप से थप्पड़ मारने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसके बाद यह मामला पूरे इलाके में चर्चा का विषय बन गया है। घटना 9 जुलाई की बताई जा रही है।

 

पूर्व चेयरमैन चौथमल सैनी के अनुसार उन्होंने वर्ष 2017 में अपने फूफा सूरजमल से नारायणपुर स्थित एक दुकान विधिवत खरीदी थी। उनका दावा है कि दुकान की खरीद कानूनी प्रक्रिया के तहत की गई थी। वर्ष 2018 में सूरजमल के निधन के बाद उनके रिश्तेदार राजेंद्र उर्फ राजू ने कथित रूप से पूरी संपत्ति का नामांतरण अपने नाम करवा लिया और दुकान पर अपना अधिकार जताना शुरू कर दिया। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था।

 

बताया जा रहा है कि 9 जुलाई को चौथमल सैनी अपने परिजनों के साथ दुकान पर निर्माण कार्य शुरू कराने पहुंचे थे। इसी दौरान राजेंद्र भी मौके पर पहुंच गया और दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि राजेंद्र ने कथित रूप से चौथमल सैनी को सबके सामने थप्पड़ मार दिया। मौके पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। इस पूरी घटना का किसी व्यक्ति ने वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

 

घटना के बाद चौथमल सैनी ने स्थानीय पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई। उनका आरोप है कि पुलिस ने उनकी शिकायत पर तत्काल एफआईआर दर्ज नहीं की और आरोपी के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई भी नहीं की। उनका कहना है कि पुलिस ने निष्पक्ष जांच करने के बजाय दोनों पक्षों को शांति भंग की आशंका के तहत पाबंद कर दिया। इससे असंतुष्ट होकर उन्होंने अदालत का रुख करने और इस्तगासा दायर करने की बात कही है।

 

वहीं, मामले की जांच कर रहे पुलिस अधिकारी का कहना है कि दोनों पक्षों की ओर से शिकायतें प्राप्त हुई हैं। क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी अप्रिय घटना को रोकने के उद्देश्य से दोनों पक्षों को एहतियातन पाबंद किया गया है। पुलिस का कहना है कि आपराधिक मामला दर्ज करने का निर्णय तथ्यों और जांच के आधार पर थाना प्रभारी स्तर पर लिया जाएगा।

 

इस बीच थप्पड़कांड का वीडियो वायरल होने के बाद थानागाजी और आसपास के क्षेत्र में राजनीतिक चर्चाएं भी तेज हो गई हैं। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। संपत्ति के स्वामित्व और मारपीट के आरोपों की पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। पुलिस का कहना है कि जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!