मासूम बच्चों के सिर से उठा पिता का साया, दर्द से परेशान युवक ने किया सुसाइड

Edited By Anil Jangid, Updated: 29 Mar, 2026 05:58 PM

father s sudden death leaves his innocent children in grief

कोटा: कोटा ग्रामीण के भैंसरोडगढ़ थाना क्षेत्र के श्रीपुरा गांव में एक युवक ने दर्द और परेशानी से तंग आकर सुसाइड कर लिया। इस घटना से गांव में शोक की लहर दौड़ गई। युवक अपने परिवार के साथ ससुराल में रहकर मजदूरी करता था और उसके तीन छोटे-छोटे बच्चे हैं।...

कोटा: कोटा ग्रामीण के भैंसरोडगढ़ थाना क्षेत्र के श्रीपुरा गांव में एक युवक ने दर्द और परेशानी से तंग आकर सुसाइड कर लिया। इस घटना से गांव में शोक की लहर दौड़ गई। युवक अपने परिवार के साथ ससुराल में रहकर मजदूरी करता था और उसके तीन छोटे-छोटे बच्चे हैं। अचानक पिता के चले जाने से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है ।

 

पुलिस के मुताबिक मृतक की पहचान राधेश्याम (32) पुत्र नंदलाल निवासी भैंसरोडगढ़ के रूप में हुई है। वह पिछले कई वर्षों से अपनी पत्नी और तीन बच्चों के साथ ससुराल श्रीपुरा गांव में रह रहा था। राधेश्याम मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करता था।

 

परिजनों ने बताया कि कुछ दिन पहले उसका सड़क हादसा हो गया था, जिसमें उसके हाथ में फ्रैक्चर हो गया था। डॉक्टरों ने उसके हाथ पर प्लास्टर चढ़ाया था। लेकिन हाथ में लगातार दर्द होने के कारण वह काफी परेशान रहने लगा था।

 

मृतक के भाई काशीराम के मुताबिक दर्द से परेशान होकर राधेश्याम ने दो दिन पहले अपने हाथ का प्लास्टर खुद ही काट दिया था। इसके बाद उसके हाथ में दर्द और ज्यादा बढ़ गया। वह दर्द और बेचैनी के कारण काफी परेशान रहने लगा था। घटना से एक दिन पहले ही राधेश्याम रावतभाटा उपजिला अस्पताल गया था, जहां उसने हाथ का एक्स-रे करवाया था। एक्स-रे करवाने के बाद वह घर लौट आया, लेकिन दर्द से राहत नहीं मिली।

 

घटना की सूचना मिलने पर भैंसरोडगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची । पुलिस ने उसे तुरंत रावतभाटा उपजिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया । इसके बाद पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव का पोस्टमार्टम करवाया और शव परिजनों को सौंप दिया ।

 

मृतक के परिवार में उसकी पत्नी और तीन छोटे बच्चे हैं । इनमें चार साल का एक बेटा और छह व आठ साल की दो बेटियां शामिल हैं। पिता की मौत के बाद बच्चों और परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है ।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!