फर्जी मार्कशीट के जरिए डाक विभाग में नौकरी, हरियाणा से आरोपी गिरफ्तार; अब तक 8 गिरफ्तार

Edited By Ishika Jain, Updated: 11 Apr, 2026 03:07 PM

fake marksheet postal job fraud accused arrested haryana churu

चूरू में डाक विभाग में फर्जी दस्तावेजों के आधार पर नौकरी पाने के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। कोतवाली थाना पुलिस ने इस बार हरियाणा से कार्रवाई करते हुए आरोपी को दबोचा है। इस केस में अब तक कुल आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया जा...

चूरू में डाक विभाग में फर्जी दस्तावेजों के आधार पर नौकरी पाने के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। कोतवाली थाना पुलिस ने इस बार हरियाणा से कार्रवाई करते हुए आरोपी को दबोचा है। इस केस में अब तक कुल आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

पुलिस के अनुसार, जनवरी 2024 में डाक मंडल के एएसपी महावीर प्रसाद की ओर से 21 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया था। आरोप है कि इन लोगों ने भर्ती के दौरान 10वीं की फर्जी अंकतालिकाएं लगाकर नौकरी हासिल की। दस्तावेजों की जांच के दौरान इस पूरे फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ था।

ताजा गिरफ्तारी हरियाणा के ऐलनाबाद निवासी विनोद कुमार (31) की हुई है, जो मूल रूप से अजीतसर का रहने वाला है। पुलिस टीम ने ऐलनाबाद में दबिश देकर उसे हिरासत में लिया।

इस मामले में इससे पहले भी कई आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है, जिनमें राजगढ़ और हरियाणा के अलग-अलग क्षेत्रों के लोग शामिल हैं। पूछताछ में आरोपियों ने फर्जी सर्टिफिकेट के जरिए नौकरी हासिल करने की बात कबूल की है।

पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है। यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि फर्जी अंकतालिकाएं कहां से तैयार की गईं और इस गिरोह में और कौन-कौन लोग शामिल हैं। फरार अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!