जैसलमेर में नकली घी का कारखाना पकड़ा, 900 किलो पाम ऑयल व 453 किलो घी जब्त

Edited By Anil Jangid, Updated: 24 Jun, 2026 02:13 PM

fake ghee factory busted in jaisalmer palm oil and ghee seized in pokaran

जैसलमेर। जैसलमेर जिले के पोकरण उपखण्ड में खाद्य सुरक्षा दल जैसलमेर द्वारा पोकरण पुलिस के सहयोग से पोकरण क्षेत्र में एक संदिग्ध घी निर्माण इकाई पर संयुक्त कार्रवाई की गई। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, जैसलमेर डॉ. राजेन्द्र कुमार पालीवाल के...

जैसलमेर। जैसलमेर जिले के पोकरण उपखण्ड में खाद्य सुरक्षा दल जैसलमेर द्वारा पोकरण पुलिस के सहयोग से पोकरण क्षेत्र में एक संदिग्ध घी निर्माण इकाई पर संयुक्त कार्रवाई की गई। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, जैसलमेर डॉ. राजेन्द्र कुमार पालीवाल के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा अधिकारी किशना राम कड़वासरा द्वारा पोकरण पुलिस के सहयोग से भवानीपुरा, पोकरण स्थित एफसीआई गोदाम के पास एक किराए के मकान में संचालित नकली घी निर्माण इकाई पर कार्रवाई की गई।

 

कार्रवाई के दौरान पाया गया कि हुक्मीचंद उर्फ लाला तावरी द्वारा उक्त परिसर में विभिन्न ब्रांडों के नाम से घी तैयार कर पैकिंग एवं विक्रय का कार्य किया जा रहा था। निरीक्षण के दौरान 900 किलोग्राम पाम ऑयल, 453 किलोग्राम घी, विभिन्न ब्रांडों के लेबल, खाली टिन, पैकिंग सामग्री, ढक्कन, गैस टंकियां, भट्टी एवं पैकिंग मशीन बरामद कर जब्त की गई।

 

प्रारंभिक जांच में शक्ति, डेयरी बेस्ट सहित अन्य ब्रांडों के नाम से घी तैयार कर बाजार में विक्रय किए जाने के संकेत मिले हैं। खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा आवश्यक नमूने लेकर जांच हेतु प्रयोगशाला भेजे गए हैं। इसके अतिरिक्त जिन ब्रांडों के नाम एवं पैकेजिंग सामग्री का उपयोग किया जा रहा था, उन संबंधित कंपनियों को भी प्रकरण की सूचना देकर आवश्यक कार्रवाई हेतु अवगत कराया गया है।

 

जब्त सामग्री के संबंध में खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 के तहत अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के उपरांत दोषियों के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। खाद्य सुरक्षा अधिकारी किशना राम कड़वासरा ने बताया कि “शुद्ध आहार–मिलावट पर वार” अभियान के तहत जिले में मिलावटी एवं नकली खाद्य पदार्थों के निर्माण और विक्रय के विरुद्ध लगातार सघन अभियान चलाया जा रहा है तथा आमजन के स्वास्थ्य से खिलवाड़ करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!