आजादी का अमृत महोत्सव के तहत ‘हर घर तिरंगा’ अभियान, तिरंगा यात्रा में जय हिंद और वंदे मातरम का जयघोष

Edited By Chandra Prakash, Updated: 10 Aug, 2024 05:39 PM

every home tricolor  campaign under azadi ka amrit mahotsav

आजादी का अमृत महोत्सव के तहत ‘हर घर तिरंगा’ अभियान में शनिवार को जिलेभर में तिरंगा यात्राएं हुईं। जिलेवासियों ने 'हर घर तिरंगा' फहराने के साथ यात्रा में तिरंगा लहराते हुए देशभक्ति का गान किया। महापर्व स्वतंत्रता दिवस से पूर्व इस यात्रा में ‘भारत...

हनुमानगढ़, 10 अगस्त 2024(बालकृष्ण थरेजा) । आजादी का अमृत महोत्सव के तहत ‘हर घर तिरंगा’ अभियान में शनिवार को जिलेभर में तिरंगा यात्राएं हुईं। जिलेवासियों ने 'हर घर तिरंगा' फहराने के साथ यात्रा में तिरंगा लहराते हुए देशभक्ति का गान किया। महापर्व स्वतंत्रता दिवस से पूर्व इस यात्रा में ‘भारत माता की जय’, ‘जय हिंद’ और ‘वंदे मातरम’ के जयघोष से शहर राष्ट्रप्रेम में रंग में रंगा हुआ नजर आया। हर आयु वर्ग के हाथों में लहराते तिरंगों को देख राहगीरों ने भी माहौल को मोबाइल में संजोया।

PunjabKesari

तिरंगा यात्रा में देशभक्ति के रंग, फहराया तिरंगा, लहराया तिरंगा
बता दें कि जिला स्तरीय तिरंगा यात्रा सुबह 9 बजे शहीद भगत सिंह सर्किल से प्रारंभ हुई। जिसका नेतृत्व विधायक गणेश राज बंसल, नगर परिषद सभापति सुमित रणवां और जिला कलेक्टर कानाराम ने किया। इसके बाद मुख्य कार्यकारी अधिकारी सुनीता चौधरी और अतिरिक्त जिला कलेक्टर उम्मेदी लाल मीना की अगुवाई में यात्रा अंडरपास होते हुए नगर परिषद उप कार्यालय पहुंची। देशभक्ति के उल्लास में सराबोर जिलेवासियों ने कदमताल मिलाते हुए यात्रा को सफल बनाया। इसमें जिला प्रशासन के कार्मिक, सामाजिक संस्थाएं, खिलाड़ी, एनसीसी कैडेट, स्काउट व गाइड, नेहरू युवा केन्द्र, स्कूल-कॉलेज विद्यार्थी, चिकित्सक, नर्सिंगकर्मी, राजीविका से जुड़ी महिलाएं, जिलेवासी, व्यापारी, जनप्रतिनिधि सहित हर वर्ग के लोगों ने तिरंगा थामा। 

यात्रा में नगर परिषद आयुक्त सुरेंद्र सिंह यादव, डीटीओ संजीव चौधरी, जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक हंसराज जाजेवाल सहित जिला स्तरीय अधिकारी शामिल हुए। नगर परिषद उप कार्यालय में यात्रा का समापन हुआ। यहां राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान और सदैव रक्षा के लिए प्रतिज्ञा ली गई। एडीएम मीना ने नशा मुक्त हनुमानगढ़ के लिए भी शपथ दिलाई। साथ ही सभी प्रतिभागियों ने तिरंगा कैनवास पर देशभक्ति के संदेश लिखकर हस्ताक्षर किए। जिला कलेक्टर कानाराम ने जिलेवासियों से ‘हर घर तिरंगा’ फहराने के लिए अपील की है। उन्होंने कहा कि यह देश का महापर्व है। यह अभियान हम देश के प्रति गर्व और प्रेम को दर्शाने का अवसर प्रदान करता है। इसलिए हम मिलकर हर एक घर पर तिरंगा फहराएंगे।

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!