वन स्टेट वन इलेक्शन जनता के लिए लाभकारी, निकाय चुनाव में भाजपा के प्रति सकारात्मक माहौल: मदन राठौड़

Edited By Sourabh Dubey, Updated: 25 Aug, 2026 05:24 PM

english url slug one state one election beneficial for public madan rathore bjp

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद मदन राठौड़ ने कहा कि लोकतंत्र में चुनाव एक उत्सव है और भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता लोकतंत्र का सजग प्रहरी है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में वन स्टेट वन इलेक्शन की भावना के साथ हो रहे निकाय एवं...

जयपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद मदन राठौड़ ने कहा कि लोकतंत्र में चुनाव एक उत्सव है और भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता लोकतंत्र का सजग प्रहरी है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में वन स्टेट वन इलेक्शन की भावना के साथ हो रहे निकाय एवं पंचायती राज चुनाव जनता के लिए लाभकारी साबित होंगे।

भाजपा प्रदेश कार्यालय में निकाय चुनाव के लिए विधि प्रकोष्ठ द्वारा प्रकाशित मार्गदर्शिका पुस्तक के विमोचन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मदन राठौड़ ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की पहल की सराहना की। उन्होंने कहा कि बार-बार चुनाव होने से सरकारी खर्च बढ़ता है और प्रशासनिक कामकाज भी प्रभावित होता है। चुनाव के दौरान आचार संहिता लागू होने से विकास कार्यों पर भी असर पड़ता है, जिसका सीधा नुकसान आम जनता को होता है।

मदन राठौड़ ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता पंचायत से लेकर संसद तक हर चुनाव में पूरी सजगता के साथ अपनी भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि मतदाता लोकतंत्र में सर्वोच्च है, लेकिन मतदाताओं तक सही तथ्य पहुंचाना और विपक्ष की ओर से दी जा रही भ्रामक जानकारी का तथ्यात्मक जवाब देना भी कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है।

उन्होंने युवाओं की राजनीति में भागीदारी बढ़ाने पर जोर देते हुए कहा कि भाजपा युवा कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण और अवसर दोनों उपलब्ध कराती है। नई पीढ़ी वरिष्ठ नेताओं के मार्गदर्शन में आगे बढ़े और जनसेवा के मिशन से जुड़े, यह पार्टी की प्राथमिकता है।

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने निकाय चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह को सकारात्मक बताते हुए कहा कि युवाओं और महिलाओं में विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि यह जमीनी स्तर पर डबल इंजन सरकार के कल्याणकारी कार्यों और संगठन की मजबूती के कारण जनता के बीच भाजपा के प्रति सकारात्मक माहौल का संकेत है।

कार्यक्रम में भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री हरीश द्विवेदी, प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार, प्रदेश महामंत्री श्रवण सिंह बगड़ी, विधि प्रकोष्ठ प्रदेश संयोजक सौरभ सारस्वत, सहसंयोजक भवानी सिंह राजावत, मीडिया प्रभारी प्रमोद वशिष्ठ, सोशल मीडिया संयोजक हिरेन्द्र कौशिक सहित कई प्रमुख नेता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!