घरेलू गैस सिलेंडर बुकिंग पर फिर लगी पाबंदी, अब नए कनेक्शन भी नहीं मिल रहे

Edited By Anil Jangid, Updated: 11 Jul, 2026 03:55 PM

domestic lpg cylinder booking restrictions continue in rajasthan

जयपुर। राजस्थान में एकबार फिर से घरेलू गैस सिलेंडर बुकिंग को लेकर पाबंदी लगी चुकी है। दरअसल, केंद्र सरकार के आदेश पर पेट्रोलियम मंत्रालय भले ही 25 जून को देश में LPG संकट समाप्त होने की घोषणा की थी, लेकिन जमीनी स्तर पर उपभोक्ताओं को राहत नहीं मिली।

जयपुर। राजस्थान में एकबार फिर से घरेलू गैस सिलेंडर बुकिंग को लेकर पाबंदी लगी चुकी है। दरअसल, केंद्र सरकार के आदेश पर पेट्रोलियम मंत्रालय भले ही 25 जून को देश में LPG संकट समाप्त होने की घोषणा की थी, लेकिन जमीनी स्तर पर उपभोक्ताओं को राहत नहीं मिली। मंत्रालय के इस दावे के बावजूद भी घरेलू गैस सिलेंडर की बुकिंग पर शहरी क्षेत्रों में 25 दिन और ग्रामीण क्षेत्रों में 45 दिन का प्रतिबंध जारी है। इससे राजस्थान के 1.82 करोड़ गैस उपभोक्ता परेशान हो रहे हैं। इसके साथ ही नए गैस कनेक्शन जारी करने पर रोक लगने से भी मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं।

 

हालांकि, मई और जून महीने में स्कूल बंद होने की वजह से घरों में गैस का उपयोग कम हो रहा था, लेकिन अब स्कूल खुलते ही बच्चों के लिए सुबह और दोपहर में गर्म खाना बनाना पड़ रहा है। जिस वजह से गैस की खपत बढ़ गई है और सिलेंडर जल्दी खाली हो रहे हैं। ऐसे में गैस बुकिंग पर समयावधि का प्रतिबंध होने की वजह से गृहिणियों को लंबा इंतजार करना पड़ रहा है। समय पर नया सिलेंडर नहीं मिलने की वजह से भी कई परिवारों को रोजमर्रा के कामकाज में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। संयुक्त परिवारों में यह समस्या और भी विकट होती जा रही है, क्योंकि वहां सिलेंडर 18 से 20 दिन में ही खत्म हो जाता है।

 

आपको बता दें कि गैस कंपनियों ने बीते 10 मार्च से नए एलपीजी कनेक्शन जारी करने पर पूरी तरह रोक लगा रखी है। जयपुर शहर की 75 गैस एजेंसियों पर रोजाना 150 से 200 लोग नए सिंगल या डबल सिलेंडर कनेक्शन के लिए पहुंच रहे हैं लेकिन उन्हें केवल दस्तावेज जमा कर लौटा दिया जाता है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!