छात्रा माद्री सिंह ने 'नारी' विषय पर सुनाई कविता तो उपमुख्यमंत्री ने थपथपाई पीठ

Edited By Raunak Pareek, Updated: 18 Aug, 2025 05:31 PM

diya kumari patted student madri singh on the back for reciting a poem

नाथद्वारा स्थित म्यूजियम ऑफ ग्रेस में अवलोकन के दौरान 7वीं की छात्रा माद्री सिंह ने उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी के सामने “मैं स्त्री हूं, मैं नारी हूं” कविता का पाठ किया। उनकी प्रस्तुति ने सभी को भावुक कर दिया।

रविवार शाम नाथद्वारा स्थित म्यूजियम ऑफ ग्रेस का अवलोकन के दौरान स्थानीय निजी विद्यालय (गुरुकुल कंसेप्ट एजुकेशन स्कूल) की कक्षा 7वीं की छात्रा माद्री सिंह ने उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी के समक्ष अपनी कविता “मैं स्त्री हूं, मैं नारी हूं” का भावपूर्ण पाठ किया।

कविता के माध्यम से छात्रा ने स्त्री की शक्ति, त्याग और समाज में उसकी अहम भूमिका को सरल किन्तु प्रभावशाली शब्दों में प्रस्तुत किया। उनकी प्रस्तुतिकरण शैली और आत्मविश्वास ने उपस्थित सभी लोगों को भावविभोर कर दिया।

उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने छात्रा की प्रतिभा की सराहना करते हुए कहा कि नई पीढ़ी में इस प्रकार की रचनात्मकता और आत्मविश्वास समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की क्षमता रखते हैं। उन्होंने छात्रा को सराहा और जीवन में खूब आगे बढ़ने का आशीर्वाद दिया।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!