शादी में डांस को लेकर हुआ विवाद, युवक की चाकू मारकर हत्या

Edited By Anil Jangid, Updated: 17 Mar, 2026 03:04 PM

dispute over dance leads to knife attack wedding in sawai madhopur

सवाई माधोपुर। जिले के मानटाउन थाना क्षेत्र में एक शादी समारोह के दौरान हुए विवाद ने तूल पकड़ लिया जिसमें एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई. हत्या की घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। घटना को लेकर पुलिस जांच में जुट गई है.

सवाई माधोपुर। जिले के मानटाउन थाना क्षेत्र में एक शादी समारोह के दौरान हुए विवाद ने तूल पकड़ लिया जिसमें एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई. हत्या की घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। घटना को लेकर पुलिस जांच में जुट गई है.

डांस को लेकर हुआ विवाद
पुलिस के मुताबिक सीमेंट फैक्ट्री कॉलोनी निवासी संजय कलोशिया के घर बेटी की शादी थी, जिसमें कोटा से बारात आई हुई थी. रविवार देर रात करीब 10 से 11 बजे के बीच डीजे पर डांस की बात को लेकर कुछ युवकों के बीच विवाद हो गया.

चाकू से किया हमला
विवाद इतना बढ़ गया की कुछ युवकों ने कोटा निवासी विशाल पर चाकू से हमला कर दिया. हमले में विशाल गंभीर रूप से घायल हो गया. उसे तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.

मृतक की पहचान 28 वर्षीय विशाल पुत्र रमेश उर्फ रघुवीर चंद निवासी काली बस्ती, थर्मल चौराहा, शकरपुरा थाना कुन्हाड़ी, कोटा के रूप में हुई है.

मामला दर्ज
घटना के बाद मृतक के पिता रमेश ने मानटाउन थाने में आठ नामजद सहित कुछ अन्य युवकों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराया है.

कई संदिग्ध डिटेन
मानटाउन थानाधिकारी सुनील कुमार गुप्ता ने बताया कि पुलिस ने कार्रवाई करते हुए छह नामजद और चार अन्य संदिग्ध युवकों को डिटेन किया है. सभी से पूछताछ की जा रही है.

शव सौंपा
पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर उसें परिजनों को सौंप दिया. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहन जांच कर रही है और आरोपियों से पूछताछ जारी है. इस घटना के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल बना हुआ है.

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!