धौलपुर में अवैध हथियार के साथ युवक पकड़ा, देसी कट्टा और कारतूस जब्त

Edited By Ishika Jain, Updated: 23 Apr, 2026 05:41 PM

dholpur youth arrested with illegal weapon countrymade pistol seized

धौलपुर जिले में अवैध हथियारों के खिलाफ चल रही कार्रवाई के तहत पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। तलाशी के दौरान उसके पास से 315 बोर का देसी कट्टा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया।

धौलपुर जिले में अवैध हथियारों के खिलाफ चल रही कार्रवाई के तहत पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। तलाशी के दौरान उसके पास से 315 बोर का देसी कट्टा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया।

पुलिस के अनुसार यह कार्रवाई पार्वती बांध रोड कॉलोनी के पास की गई। अभियान के दौरान थाना आंगई पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी, जिसके बाद टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और संदिग्ध युवक को दबोच लिया।

गिरफ्तार युवक की पहचान आकाश (22) पुत्र भरोसी, निवासी हीरापुर (थाना नादनपुर, जिला धौलपुर) के रूप में हुई है। पुलिस ने बरामद हथियार को जब्त कर आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 3/25 के तहत मामला दर्ज किया है।

फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि हथियार उसके पास कैसे पहुंचा। इस पूरी कार्रवाई को थाना आंगई प्रभारी कृपाल सिंह के नेतृत्व में अंजाम दिया गया।

पुलिस का कहना है कि जिले में अवैध हथियारों के खिलाफ अभियान आगे भी इसी तरह जारी रहेगा।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!