धौलपुर में बदला मौसम का मिजाज: तेज आंधी और बारिश से भीषण गर्मी से राहत

Edited By Ishika Jain, Updated: 30 Apr, 2026 04:17 PM

dholpur weather change rain strong winds relief from heat

धौलपुर जिले में गुरुवार को मौसम ने अचानक करवट ले ली। सुबह तक तेज गर्मी झेल रहे लोगों को दोपहर बाद राहत मिली, जब आसमान में बादल छा गए और कई इलाकों में बारिश शुरू हो गई।

धौलपुर जिले में गुरुवार को मौसम ने अचानक करवट ले ली। सुबह तक तेज गर्मी झेल रहे लोगों को दोपहर बाद राहत मिली, जब आसमान में बादल छा गए और कई इलाकों में बारिश शुरू हो गई।

जाटौली और आसपास के गांवों में तेज हवाओं के साथ अच्छी बारिश दर्ज की गई। मौसम के इस बदलाव से तापमान में गिरावट आई और गर्मी का असर कुछ कम हुआ।

धौलपुर शहर में भी दिनभर बादलों की आवाजाही बनी रही, जिससे बारिश की संभावना बनी रही। बीते कई दिनों से जिले में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच रहा था। गर्म हवाओं के कारण दोपहर के समय बाजार और सड़कें लगभग सूनी नजर आ रही थीं।

बारिश और तेज हवाओं के चलते लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है। किसानों ने भी इस बदलाव का स्वागत किया है, क्योंकि इससे फसलों और जमीन को नमी मिलने की उम्मीद बढ़ी है।

मौसम विभाग का कहना है कि यदि इसी तरह का मौसम बना रहता है, तो आने वाले दिनों में तापमान में और गिरावट दर्ज की जा सकती है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!