धौलपुर में ‘ऑपरेशन कैच’ की बड़ी कार्रवाई: 48 घंटे में 86 वाहन जब्त, टैक्स चोरी पर सख्ती

Edited By Ishika Jain, Updated: 31 Mar, 2026 06:03 PM

dholpur transport action 86 vehicles seized operation catch tax violation

राजस्थान के धौलपुर में परिवहन विभाग ने नियमों का उल्लंघन और बकाया टैक्स नहीं चुकाने वाले वाहन मालिकों के खिलाफ बड़ा अभियान चलाया। ‘ऑपरेशन कैच’ के तहत महज 48 घंटे में 86 वाहनों को जब्त किया गया, जिससे अवैध संचालन करने वालों में हड़कंप मच गया है।

राजस्थान के धौलपुर में परिवहन विभाग ने नियमों का उल्लंघन और बकाया टैक्स नहीं चुकाने वाले वाहन मालिकों के खिलाफ बड़ा अभियान चलाया। ‘ऑपरेशन कैच’ के तहत महज 48 घंटे में 86 वाहनों को जब्त किया गया, जिससे अवैध संचालन करने वालों में हड़कंप मच गया है।

निर्माण स्थलों पर सघन जांच

जिला परिवहन अधिकारी गौरव यादव के अनुसार, राजाखेड़ा और धौलपुर क्षेत्र में निर्माणाधीन एक्सप्रेस-वे, आरईसीएल और जीआर कंस्ट्रक्शन साइट्स पर विशेष जांच अभियान चलाया गया। इसके अलावा सैंपऊ, नबाब बसई रेलवे पुल और तूड़ी भंडारण क्षेत्रों में भी कार्रवाई की गई।

भारी मशीनों पर भी गिरी गाज

अभियान के दौरान जेसीबी, लोडर समेत 27 भारी मशीनों और वाहनों को सीज किया गया। इनसे करीब 1 करोड़ रुपए के राजस्व की वसूली की संभावना जताई गई है।

59 मालवाहक वाहन भी जब्त

कार्रवाई के दौरान जिलेभर में 59 भार वाहनों को भी जब्त किया गया, जिनसे अब तक करीब 18.80 लाख रुपए का टैक्स वसूला जा चुका है।

वाहन डीलरों पर भी शिकंजा

परिवहन विभाग ने अवैध रूप से काम कर रहे वाहन डीलरों के खिलाफ भी अचानक जांच कर कार्रवाई की। सभी डीलरों को निर्देश दिए गए हैं कि वे बेचे गए वाहनों का बकाया टैक्स तुरंत जमा करें, अन्यथा उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

टैक्स नहीं चुकाया तो रजिस्ट्रेशन होगा सस्पेंड

विभाग ने साफ चेतावनी दी है कि वित्तीय वर्ष 2026-27 का टैक्स समय पर जमा नहीं करने पर संबंधित वाहनों का पंजीयन निलंबित किया जा सकता है। इसकी पूरी जिम्मेदारी वाहन मालिकों की होगी।

इस सख्त अभियान के बाद जिले में नियमों की अनदेखी करने वाले वाहन संचालकों में खलबली मच गई है।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!