धौलपुर में अवैध हथियारों पर कार्रवाई, 2 युवक देसी कट्टों सहित गिरफ्तार

Edited By Ishika Jain, Updated: 14 Apr, 2026 03:48 PM

dholpur police arrest two youths with illegal country made pistols

धौलपुर जिले में अवैध हथियारों के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो अलग-अलग मामलों में दो युवकों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों के पास से देसी कट्टे बरामद किए गए हैं।

धौलपुर जिले में अवैध हथियारों के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो अलग-अलग मामलों में दो युवकों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों के पास से देसी कट्टे बरामद किए गए हैं।

पहली कार्रवाई कोतवाली थाना पुलिस ने की। सूचना के आधार पर एएसआई अशोक कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने शेरगढ़ किले के पास छापा मारा। यहां से गमां निवासी 21 वर्षीय आकाश उर्फ अक्को को गिरफ्तार किया गया। उसके कब्जे से 315 बोर का देसी कट्टा बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

दूसरी कार्रवाई सरमथुरा थाना पुलिस ने की। थाना प्रभारी हरेंद्र सिंह के नेतृत्व में एएसआई गिरीश कुमार की टीम ने झिरी रोड इलाके में दबिश दी। यहां सरमथुरा निवासी स्वान पुत्र सलीम को गिरफ्तार किया गया। उसके पास से भी 315 बोर का देसी कट्टा मिला। इस मामले में भी पुलिस ने आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया है।

पुलिस का कहना है कि जिले में अवैध हथियारों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!