धौलपुर में 50 हजार की रिश्वत लेते पटवारी ट्रैप, एसीबी की कार्रवाई

Edited By Afjal Khan, Updated: 25 Feb, 2026 04:21 PM

dholpur patwari arrested 50 thousand bribe mutation acb trap

धौलपुर: भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने कृषि भूमि का म्यूटेशन खोलने के बदले रिश्वत मांगने के आरोप में एक पटवारी को 50 हजार रुपए लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। कार्रवाई एसीबी धौलपुर चौकी की टीम ने की।

धौलपुर: भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने कृषि भूमि का म्यूटेशन खोलने के बदले रिश्वत मांगने के आरोप में एक पटवारी को 50 हजार रुपए लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। कार्रवाई एसीबी धौलपुर चौकी की टीम ने की।

जानकारी के अनुसार, एक परिवादी ने शिकायत दी थी कि संबंधित पटवारी म्यूटेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ाने के लिए 50 हजार रुपए की मांग कर रहा है। शिकायत के सत्यापन के बाद एसीबी टीम ने जाल बिछाया। डीएसपी ज्ञानचंद मीणा के नेतृत्व में की गई ट्रैप कार्रवाई के दौरान आरोपी वीरेंद्र शर्मा को रिश्वत की रकम लेते हुए मौके पर ही दबोच लिया गया। उसके पास से 50 हजार रुपए नकद बरामद किए गए।

किराए के मकान से गिरफ्तारी

आरोपी पटवारी बसई सांमता क्षेत्र में पदस्थापित था और धौलपुर के कायस्थपाड़ा इलाके में किराए के मकान में रह रहा था। एसीबी टीम ने उसे वहीं से गिरफ्तार किया। अधिकारियों के मुताबिक आरोपी से पूछताछ जारी है और उसके खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

पहले भी दर्ज हो चुका है मामला

सूत्रों के अनुसार, 19 फरवरी को सदर थाने में आरोपी के खिलाफ एक अन्य प्रकरण दर्ज हुआ था। आरोप है कि बसई सांमता गांव में एक महिला की जमीन के रिकॉर्ड में कथित रूप से नाम परिवर्तन कर अन्य व्यक्तियों के पक्ष में सिजरा तैयार किया गया था। इस मामले में महिला ने पटवारी सहित अन्य लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज करवाई थी।

एसीबी अब आरोपी से अन्य संभावित मामलों को लेकर भी पूछताछ कर रही है और रिकॉर्ड खंगाले जा रहे हैं।


 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!