धौलपुर में करंट लगने से 1 साल के मासूम की मौत, डॉक्टरों ने 30 मिनट तक दिया CPR

Edited By Afjal Khan, Updated: 09 Mar, 2026 05:55 PM

dholpur one year old child dies electric shock cpr attempt

राजस्थान के धौलपुर जिले में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहां करंट लगने से एक साल के मासूम की मौत हो गई। घटना जिले के दूं का पुरा गांव की बताई जा रही है।

राजस्थान के धौलपुर जिले में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहां करंट लगने से एक साल के मासूम की मौत हो गई। घटना जिले के दूं का पुरा गांव की बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार गांव दूं का पुरा निवासी प्रियांशु, जो राकेश का एक वर्षीय बेटा था, घर में खेल रहा था। इसी दौरान वह अचानक बिजली के करंट की चपेट में आ गया और गंभीर रूप से झुलस गया।

घटना के बाद परिजन बच्चे को तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे। अस्पताल में डॉक्टरों की टीम ने मासूम को बचाने के लिए काफी प्रयास किए। चिकित्सकों ने करीब एक घंटे तक इलाज किया और लगभग 30 मिनट तक लगातार सीपीआर (CPR) देकर उसकी सांसें वापस लाने की कोशिश की।

अस्पताल दूर होने से बढ़ी परेशानी

बताया जा रहा है कि गांव से अस्पताल की दूरी करीब 10 किलोमीटर है। अस्पताल पहुंचने में समय लगने के कारण बच्चे की हालत पहले ही काफी गंभीर हो चुकी थी। डॉक्टरों ने बताया कि यदि समय रहते इलाज मिल जाता तो शायद बच्चे की जान बचाई जा सकती थी।

हालांकि तमाम कोशिशों के बावजूद मासूम को बचाया नहीं जा सका, जिससे परिवार में शोक का माहौल है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!