धौलपुर के बाजार में युवक पर हमला: मामूली टक्कर के बाद 8 बदमाशों ने लाठी-डंडों से पीटा

Edited By Afjal Khan, Updated: 27 Feb, 2026 12:59 PM

dholpur market assault youth attacked after bike collision

राजस्थान के धौलपुर शहर में गुरुवार को दिनदहाड़े बाजार के बीच एक युवक पर हमला कर दिया गया। कोतवाली थाना क्षेत्र के हरदेव नगर बाजार में हुई इस घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

राजस्थान के धौलपुर शहर में गुरुवार को दिनदहाड़े बाजार के बीच एक युवक पर हमला कर दिया गया। कोतवाली थाना क्षेत्र के हरदेव नगर बाजार में हुई इस घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

पुलिस के अनुसार, घायल युवक दीपक सरमथुरा का रहने वाला है। वह बाजार की ओर जा रहा था, तभी उसकी बाइक सामने से आ रही दूसरी बाइक से हल्की टक्कर हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि टक्कर मामूली थी, लेकिन इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी शुरू हो गई।

कुछ ही मिनटों में बढ़ा विवाद

बताया जा रहा है कि बहस बढ़ने के बाद दो बाइकों पर सवार 8 से 10 युवक मौके पर पहुंच गए। आरोप है कि हमलावर लाठी-डंडों से लैस थे और उन्होंने दीपक पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना के दौरान बाजार में मौजूद दुकानदारों और राहगीरों में दहशत फैल गई। कई लोग अपनी दुकानों के शटर गिराकर सुरक्षित स्थानों की ओर भागते नजर आए।

पुलिस जांच में जुटी

सूचना मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत पर नजर रखी जा रही है।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हमलावर वारदात को अंजाम देने के बाद बाइक से फरार हो गए। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और आरोपियों की पहचान के प्रयास जारी हैं।

मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है और पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को चिन्हित कर गिरफ्तारी की जाएगी।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!