धौलपुर में बिजली विभाग सख्त, लापरवाही पर होगी कार्रवाई; लंबित मामलों को जल्द निपटाने के निर्देश

Edited By Ishika Jain, Updated: 24 Mar, 2026 06:27 PM

dholpur jvvnl review action warning

राजस्थान के धौलपुर में बिजली विभाग ने कार्यप्रणाली को लेकर सख्त रुख अपनाया है। जयपुर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (JVVNL) के धौलपुर सर्किल में मंगलवार को कार्मिक मामलों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

राजस्थान के धौलपुर में बिजली विभाग ने कार्यप्रणाली को लेकर सख्त रुख अपनाया है। जयपुर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (JVVNL) के धौलपुर सर्किल में मंगलवार को कार्मिक मामलों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

यह बैठक वृत्त मुख्यालय पर कार्मिक अधिकारी अंकित फेलिक्स मार्टिन की अध्यक्षता में हुई, जिसमें प्रशासनिक अधिकारी, सहायक कार्मिक और डीलिंग क्लर्क शामिल रहे।

लंबित मामलों पर सख्ती, समयसीमा तय

बैठक में लंबित कार्मिक प्रकरणों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि सभी मामलों का निस्तारण तय समयसीमा में किया जाए। विशेष रूप से अधिमान्यता और अन्य प्रशासनिक मामलों में देरी को लेकर नाराजगी जताई गई।

अनुपस्थित और निलंबित कर्मचारियों पर कड़ी नजर

विभाग ने निलंबित, अनुपस्थित और फरार कर्मचारियों के मामलों में त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही, लंबित पेंशन प्रकरणों को प्राथमिकता से निपटाने पर जोर दिया गया।

लापरवाही पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की चेतावनी

कार्मिक अधिकारी ने साफ कहा कि यदि किसी स्तर पर लापरवाही पाई जाती है, खासकर डीलिंग क्लर्क स्तर पर, तो संबंधित कर्मचारियों के खिलाफ तुरंत अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों को मामलों की नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए।

1 अप्रैल तक वरिष्ठता सूची जारी करने के निर्देश

बैठक में यह भी तय किया गया कि कर्मचारियों की वरिष्ठता सूची 1 अप्रैल तक अनिवार्य रूप से प्रकाशित की जाए, ताकि आगामी विभागीय पदोन्नति प्रक्रिया (DPC) समय पर पूरी हो सके। इसके साथ ही अनुकंपा नियुक्ति के मामलों को भी प्राथमिकता देने के निर्देश दिए गए।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!