धौलपुर में अवैध खनन पर पुलिस की कार्रवाई, ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त

Edited By Ishika Jain, Updated: 02 May, 2026 04:11 PM

dholpur illegal mining action tractor trolley seized police

धौलपुर जिले में अवैध खनन के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पत्थर से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त की है। यह कार्रवाई आंगई थाना पुलिस ने रात्रि गश्त के दौरान की।

धौलपुर जिले में अवैध खनन के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पत्थर से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त की है। यह कार्रवाई आंगई थाना पुलिस ने रात्रि गश्त के दौरान की।

पुलिस को देर रात सूचना मिली थी कि आंगई बाईपास क्षेत्र से अवैध रूप से खनन सामग्री का परिवहन किया जा रहा है। सूचना के आधार पर टीम ने मौके पर पहुंचकर संदिग्ध वाहन को रोका। जांच में ट्रैक्टर-ट्रॉली में भरे पत्थरों के लिए कोई वैध दस्तावेज नहीं पाए गए, जिसके बाद वाहन को जब्त कर लिया गया।

विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज

इस मामले में पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर लिया है। आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता 2023, फॉरेस्ट एक्ट और एमएमडीआर एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई की जा रही है।

आरोपियों की तलाश जारी

पुलिस का कहना है कि इस अवैध परिवहन में शामिल लोगों की पहचान की जा रही है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।

अभियान रहेगा जारी

थाना अधिकारी के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई को लेकर पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि जिले में अवैध खनन के खिलाफ सख्त अभियान लगातार जारी रहेगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!