धौलपुर में दिनदहाड़े फायरिंग: घर के बाहर युवती को मारी गोली, आरोपी फरार

Edited By Ishika Jain, Updated: 27 Apr, 2026 07:25 PM

dholpur firing incident girl shot at home gate nihaganj mayuri nagar

धौलपुर शहर में सोमवार दोपहर एक सनसनीखेज वारदात सामने आई, जहां एक अज्ञात हमलावर ने घर के बाहर खड़ी युवती पर गोली चला दी। घटना निहालगंज थाना क्षेत्र के मयूरी नगर की है, जहां फायरिंग में युवती घायल हो गई।

धौलपुर शहर में सोमवार दोपहर एक सनसनीखेज वारदात सामने आई, जहां एक अज्ञात हमलावर ने घर के बाहर खड़ी युवती पर गोली चला दी। घटना निहालगंज थाना क्षेत्र के मयूरी नगर की है, जहां फायरिंग में युवती घायल हो गई।

जानकारी के अनुसार, मयूरी नगर निवासी 18 वर्षीय रुचि उस समय घर पर अकेली थी। इसी दौरान बाइक सवार एक युवक वहां पहुंचा, जिसने अपना चेहरा ढक रखा था। युवक ने गेट खुलवाने के बहाने रुचि को बाहर बुलाया और अचानक उस पर फायरिंग कर दी। गोली के छर्रे युवती के पैर में लगे, जिससे वह घायल हो गई।

घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। आसपास के लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल युवती को जिला अस्पताल पहुंचाकर भर्ती कराया, जहां उसका इलाज जारी है।

पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हमलावर की पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि आरोपी की जल्द गिरफ्तारी कर मामले का खुलासा किया जाएगा।

 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!