धौलपुर में डिस्कॉम की सख्ती: 7 लाख बकाया पर 7 ट्रांसफॉर्मर हटाए, 40 अवैध कनेक्शन काटे

Edited By Ishika Jain, Updated: 11 Apr, 2026 03:18 PM

dholpur discom action transformers removed illegal connections cut

धौलपुर जिले में बिजली विभाग ने बकायेदारों और अवैध कनेक्शन धारकों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। जयपुर डिस्कॉम द्वारा चलाए गए विशेष अभियान के तहत करीब 7 लाख रुपये के बकाया पर 7 ट्रांसफॉर्मर उतार दिए गए, वहीं 40 अवैध बिजली कनेक्शन भी काटे गए।

धौलपुर जिले में बिजली विभाग ने बकायेदारों और अवैध कनेक्शन धारकों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। जयपुर डिस्कॉम द्वारा चलाए गए विशेष अभियान के तहत करीब 7 लाख रुपये के बकाया पर 7 ट्रांसफॉर्मर उतार दिए गए, वहीं 40 अवैध बिजली कनेक्शन भी काटे गए।

यह कार्रवाई धौलपुर शहर के साथ-साथ राजाखेड़ा उपखंड के ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में की गई। विभाग ने पहले से चिन्हित बड़े बकायेदारों के खिलाफ यह अभियान चलाया।

अधीक्षण अभियंता विवेक शर्मा के निर्देश पर एईएन आनंद तिवारी और नवनीत कटारा के नेतृत्व में टीम ने कार्रवाई को अंजाम दिया। अधिकारियों के मुताबिक, बकायेदारों को कई बार नोटिस देकर भुगतान के लिए कहा गया था, लेकिन समय पर बिल जमा नहीं होने पर सख्त कदम उठाए गए।

अभियान के दौरान कुछ उपभोक्ताओं ने मौके पर ही बकाया राशि जमा कराई, जबकि कई स्थानों पर ट्रांसफॉर्मर हटाने और अवैध कनेक्शन काटने की कार्रवाई की गई।

इस अभियान में जेईएन किरण कुमारी, मयंक मिश्रा, विशाल जायसवाल और रणवीर सिंह समेत करीब 35 कर्मचारियों की टीम शामिल रही।

डिस्कॉम अधिकारियों ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे समय पर बिजली बिल का भुगतान करें, ताकि इस तरह की कार्रवाई से बचा जा सके।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!