Edited By Afjal Khan, Updated: 06 Mar, 2026 06:57 PM

धौलपुर जिले के बाड़ी सदर थाना क्षेत्र में गुरुवार देर शाम सड़क हादसा हो गया। हुसैनपुर गांव के पास एक कार ने सड़क किनारे खड़े लोडिंग टेम्पो को टक्कर मार दी। हादसे में करीब 15 लोग घायल हो गए।
धौलपुर जिले के बाड़ी सदर थाना क्षेत्र में गुरुवार देर शाम सड़क हादसा हो गया। हुसैनपुर गांव के पास एक कार ने सड़क किनारे खड़े लोडिंग टेम्पो को टक्कर मार दी। हादसे में करीब 15 लोग घायल हो गए।
जानकारी के अनुसार घायलों में उत्तर प्रदेश के आगरा जिले की यमुना ब्रिज कॉलोनी के निवासी शामिल हैं। सभी श्रद्धालु कैलादेवी मंदिर में दर्शन के लिए जा रहे थे। इसी दौरान यह हादसा हो गया।
बताया जा रहा है कि हुसैनपुर के पास कार अचानक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे खड़े टेम्पो से जा टकराई। दुर्घटना के समय सड़क किनारे खड़ा एक युवक भी कार की चपेट में आ गया और घायल हो गया।
हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है।
घायलों में नरेंद्र, अनिता, राखी, सचिन, तारकेश, पवन, कृष्ण, लवली, कीर्ति, मिमेथलेश, रोशन लाल, विष्णु और मदन शामिल हैं। सूचना मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।