धौलपुर के दो युवाओं ने बढ़ाया मान: आरएएस परीक्षा में अरिमर्दन 65वीं, प्रिया 352वीं रैंक पर सफल

Edited By Ishika Jain, Updated: 18 Apr, 2026 04:22 PM

dhaulpur two candidates success ras exam arimardan singh 65 rank priya 352 rank

राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित आरएएस परीक्षा 2024 के परिणाम में धौलपुर जिले के सैंपऊ क्षेत्र के दो अभ्यर्थियों ने शानदार प्रदर्शन किया है। दोनों की सफलता से क्षेत्र में खुशी का माहौल है।

राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित आरएएस परीक्षा 2024 के परिणाम में धौलपुर जिले के सैंपऊ क्षेत्र के दो अभ्यर्थियों ने शानदार प्रदर्शन किया है। दोनों की सफलता से क्षेत्र में खुशी का माहौल है।

पथैना गांव निवासी अरिमर्दन सिंह चौहान ने परीक्षा में 65वीं रैंक हासिल की है। उन्होंने जयपुर में रहकर तैयारी की और अपने दूसरे प्रयास में यह मुकाम हासिल किया। अरिमर्दन फिलहाल विद्युत निगम में कनिष्ठ अभियंता के पद पर कार्यरत हैं और वर्तमान में धौलपुर शहर की अशोक विहार कॉलोनी में निवास करते हैं।

वहीं सैमरा गांव की प्रिया ने 352वीं रैंक प्राप्त कर अपनी मेहनत का दम दिखाया है। खास बात यह है कि प्रिया पहले भी इस परीक्षा में सफल रह चुकी हैं। वर्ष 2023 में उनकी 686वीं रैंक आई थी, जिसे इस बार उन्होंने बेहतर करते हुए बड़ी छलांग लगाई है।

दोनों अभ्यर्थियों की उपलब्धि पर परिवार सहित पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल है। स्थानीय लोगों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!