कांबेश्वर महादेव की पद यात्रा में साधु संतों के साथ पूर्व विधायक संयम लोढ़ा ने लिया भाग

Edited By Chandra Prakash, Updated: 11 Aug, 2024 06:09 PM

devotees participated in the padayatra of kambeshwar mahadev

सनातन धर्म सेवा समिति शिवगंज की ओर से शिवगंज-कांबेश्वर महादेव पदयात्रा की वार्षिक सावन 24वीं पदयात्रा गजानंद मंदिर शिवगंज से शुरू हुई। समिति के पदाधिकारियों, श्री 1008 महंत स्वामी हितेश्वरानंद सरस्वती, अयोध्या के बाल महंत संत सूरदास महाराज, पूर्व...

सिरोही, 11 अगस्त 2024 । सनातन धर्म सेवा समिति शिवगंज की ओर से शिवगंज-कांबेश्वर महादेव पदयात्रा की वार्षिक सावन 24वीं पदयात्रा गजानंद मंदिर शिवगंज से शुरू हुई। समिति के पदाधिकारियों, श्री 1008 महंत स्वामी हितेश्वरानंद सरस्वती, अयोध्या के बाल महंत संत सूरदास महाराज, पूर्व विधायक संयम लोढा, पालिका अध्यक्ष वजिंगराम घांची, संत सत्यप्रकाश महाराज, संत शिवरामदास महाराज सहित भक्तो ने आखरिया चौक सारणेश्वर महादेव मंदिर में दर्शन किए।

PunjabKesari

इस दौरान समिति के पदाधिकारियों पूर्व विधायक लोढा व साधु संतों का स्वागत सत्कार किया। इसके बाद गणेशनगर बडगांव में गजानंद मंदिर में दर्शन किए। पदयात्रा का साध्वी सती बाईसा ने सतगुरू आश्रम पहुंचने पर स्वागत किया। साधु संतों के सानिध्य में सतगुरू आश्रम पर धर्मसभा हुई। धर्मसभा को श्री श्री 1008 महंत स्वामी हितेश्वरानंद सरस्वती, अयोध्या के बाल महंत संत सूरदास महाराज, पूज्य संत चैतन्य महाराज, संत सत्यप्रकाश महाराज, संत शिवरामदास महाराज, आचार्य सरस्वती देवकृष्ण ने संबोधित किया। 

PunjabKesari

पदयात्रा में अलग-अलग सामाजिक संस्थान ने भक्तों के लिए जलपान की व्यवस्था की। इसके बाद साधु संतों, भक्तों व पूर्व विधायक लोढ़ा ने शनिधाम मंदिर पहुंचकर शनि महाराज के दर्शन किए। संत कृष्णनाथ महाराज व राजनाथ महाराज ने सभी का स्वागत किया। साधु-संतों के सानिध्य में शिवगंज से प्रारम्भ हुई पदयात्रा कांबेश्वर महादेव पहुंचकर सम्पन्न हुई । जिसमें हजारों सनातन धर्म प्रेमियों ने भाग लिया। सनातन धर्म सेवा समिति के अध्यक्ष प्रकाश कुमावत, समिति के संरक्षक महेंद्र कुमार दवे, बाबूलाल परिहार एवं महामंत्री रूपेश कुमार देवासी सभी का आभार जताया।

PunjabKesari

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!