Edited By Chandra Prakash, Updated: 12 Jun, 2025 01:20 PM

प्रदेश के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शाहपुरा को दोबारा जिला बनाने का आश्वासन दिया है। जिला बचाओ संघर्ष समिति के प्रतिनिधिमंडल ने जयपुर में मुख्यमंत्री से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल में विधायक डॉ. लालाराम बैरवा और भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष पंकज सुगंधी...
भीलवाड़ा, 12 जून 2025। प्रदेश के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शाहपुरा को दोबारा जिला बनाने का आश्वासन दिया है। जिला बचाओ संघर्ष समिति के प्रतिनिधिमंडल ने जयपुर में मुख्यमंत्री से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल में विधायक डॉ. लालाराम बैरवा और भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष पंकज सुगंधी शामिल थे। समिति के अध्यक्ष दुर्गालाल राजोरा और संयोजक रामप्रसाद जाट ने मुख्यमंत्री को जिला बनाने से संबंधित दस्तावेज सौंपे।
संयोजक रामप्रसाद जाट ने बताया कि उन्होंने मुख्यमंत्री को पिछले 5 महीने से चल रहे जिला बचाओ आंदोलन की जानकारी दी। शाहपुरा की जनभावना के अनुरूप इसे पुनः जिला बनाने की मांग रखी। मुख्यमंत्री ने भाजपा शासनकाल में ही शाहपुरा को मजबूत जिले के रूप में बहाल करने का वादा किया।
मुख्यमंत्री के आश्वासन के बाद संघर्ष समिति ने पांच महीने से चल रहे जिला आंदोलन को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया है। प्रतिनिधिमंडल में हास्य कवि दिनेश बंटी शर्मा, प्रॉपर्टी संगठन अध्यक्ष राजेंद्र बोहरा, नूर मोहम्मद रंगरेज और धनराज जीनगर भी मौजूद थे। समिति ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, विधायक लालाराम बैरवा और भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष पंकज सुगंधी का आभार जताया।
आज शाहपुरा के जिले का दर्जा सरकार द्वारा समाप्त किए जाने के उपरांत निरंतर जिला बहाली के लिए संघर्षरत जिला बचाओ संघर्ष समिति के अध्यक्ष दुर्गा लाल जी राजोरा व भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल अध्यक्ष पंकज जी सुगंधी व संघर्ष समिति के सदस्यों के प्रतिनिधि मंडल के साथ मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा से मुलाकात कर शाहपुरा को पुनः जिला बनाए जाने की पुरजोर मांग की । जिस पर मुख्यमंत्री ने आश्वस्त किया, कि जब भी नए जिलों का गठन होगा । शाहपुरा को प्राथमिकता के साथ भौगोलिक क्षेत्र को बढ़ाते हुए एक विकसित और मजबूत जिला बनाया जाएगा। और इसी भारतीय जनता पार्टी के शासनकाल में बनाया जाएगा।