जलभराव के कारण ग्रामीणों के बीच बेहद आक्रोश- अजान में लगाया जाम, कर रहे हैं स्थायी समाधान की मांग

Edited By Anil Jangid, Updated: 12 Sep, 2026 07:10 PM

deeg news waterlogging sparks protest in ajan village

डीग। डीग-कुम्हेर क्षेत्र के गांव अजान में शुक्रवार के दिन ग्रामीणों का गुस्सा जलभराव की समस्या के कारण फूट पड़ा। लंबे समय से सड़क और आसपास के क्षेत्र में भरे पानी से परेशान ग्रामीणों ने जाम लगाकर प्रशासन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।

डीग। डीग-कुम्हेर क्षेत्र के गांव अजान में शुक्रवार के दिन ग्रामीणों का गुस्सा जलभराव की समस्या के कारण फूट पड़ा। लंबे समय से सड़क और आसपास के क्षेत्र में भरे पानी से परेशान ग्रामीणों ने जाम लगाकर प्रशासन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। जाम के चलते मार्ग पर वाहनों की कतार लग गई और राहगीरों को भी इस परेशानी का सामना करना पड़ा। 

 

इस स्थिति को लेकर ग्रामीणों का कहना है कि गांव में जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण बारिश का पानी लंबे समय तक जमा रहता है। जलभराव के चलते ग्रामीणों को आने-जाने में भारी परेशानी हो रही है। कई स्थानों पर सड़क पर पानी जमा होने से आवागमन जोखिम भरा बना हुआ है। ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया कि बार-बार शिकायतों के बावजूद जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया गया। इसके चलते उन्हें मजबूर होकर सड़क पर उतरना पड़ा। 

 

जेसे ही संबंधित अधिकारियों को जाम की सूचना मिली, वह मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों से बातचीत करी और उनकी समस्याएं सुनीं। अधिकारियों द्वारा समस्या के समाधान का आश्वासन दिए जाने के बाद ग्रामीणों ने जाम खोलने पर सहमति जताई। जलभराव की समस्या से निजात पाना के लिए, प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों ने, प्रशासन से तत्काल जल निकासी की व्यवस्था कराने, बंद नालियों की सफाई कराने तथा भविष्य में जलभराव की समस्या से निजात दिलाने के लिए स्थायी इंतजाम करने की मांग की, और यह चेतावनी दी, कि यदि जल्द ही जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया गया, तो वे दोबारा आंदोलन करने पर मजबूर होंगे।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!