दौसा में फिर सक्रिय हुआ मानसून, रातभर बारिश से मौसम हुआ सुहावना

Edited By Ishika Jain, Updated: 21 Jul, 2026 12:58 PM

dausa weather update rain bandikui 15mm monsoon alert

दौसा जिले में रातभर हुई बारिश से तापमान 6 डिग्री तक गिर गया। बांदीकुई में 15 एमएम बारिश दर्ज हुई, जबकि मौसम विभाग ने जयपुर और भरतपुर संभाग में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया।

दौसा जिले में मानसून ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली है। सोमवार रात से मंगलवार सुबह तक जिले के कई हिस्सों में रुक-रुककर बारिश हुई, जिससे मौसम पूरी तरह बदल गया। बारिश के बाद तापमान में करीब 6 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई और लोगों को गर्मी व उमस से राहत मिली।

महवा, सिकराय, दौसा, लालसोट और बांदीकुई सहित कई क्षेत्रों में अच्छी बारिश दर्ज की गई। सबसे अधिक वर्षा बांदीकुई क्षेत्र में रिकॉर्ड की गई, जहां अब तक 15 मिलीमीटर बारिश हुई है। बारिश के दौरान आसमान बादलों से ढका रहा और ठंडी हवाओं ने मौसम को और अधिक सुहावना बना दिया।

बांदीकुई में सोमवार शाम कुछ समय के लिए बारिश थमी, लेकिन रात करीब 8 बजे फिर से बारिश शुरू हो गई। इसके बाद देर रात तक रुक-रुककर वर्षा होती रही। लगातार बारिश से शहर और आसपास के इलाकों में लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली।

बारिश का असर तापमान पर भी साफ दिखाई दिया। पिछले दिनों जहां अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था, वहीं लगातार वर्षा के बाद यह घटकर करीब 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के अनुसार मानसून ट्रफ लाइन सामान्य स्थिति में बनी हुई है। इसके प्रभाव से पूर्वी और उत्तर-पूर्वी राजस्थान में बंगाल की खाड़ी से आने वाली नमी बढ़ने की संभावना है, जिससे आगामी दिनों में बारिश की गतिविधियां और तेज हो सकती हैं।

विभाग ने मंगलवार को जयपुर, कोटा, भरतपुर, अजमेर और बीकानेर संभाग के कई हिस्सों में मध्यम से तेज बारिश की संभावना जताई है। वहीं जयपुर और भरतपुर संभाग के कुछ क्षेत्रों में भारी वर्षा का भी अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग का कहना है कि बुधवार तक भी बारिश का दौर जारी रह सकता है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!