दौसा दौरे पर प्रभारी मंत्री राठौड़, किसानों से संवाद; कलेक्ट्रेट में होगी समीक्षा बैठक

Edited By Ishika Jain, Updated: 19 Mar, 2026 04:23 PM

dausa incharge minister rajyavardhan rathore visit farmers meeting

दौसा में जिला प्रभारी मंत्री कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ गुरुवार को एक दिवसीय दौरे पर पहुंचे। उन्होंने अपने दौरे की शुरुआत नांगल गोविंद गांव से की, जहां चारागाह और पॉली हाउस का निरीक्षण किया।

दौसा में जिला प्रभारी मंत्री कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ गुरुवार को एक दिवसीय दौरे पर पहुंचे। उन्होंने अपने दौरे की शुरुआत नांगल गोविंद गांव से की, जहां चारागाह और पॉली हाउस का निरीक्षण किया।

किसानों से किया संवाद

मंत्री ने मौके पर किसानों से सीधे बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं और सरकार की योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी ली। साथ ही खेती में किए जा रहे नवाचारों को भी समझा।

इस दौरान जिला कलेक्टर देवेंद्र कुमार और संबंधित विभागों के अधिकारियों ने उन्हें चल रहे कार्यों की विस्तृत जानकारी दी।

भांडारेज में पॉली हाउस का निरीक्षण

दौरे के दौरान मंत्री भांडारेज भी पहुंचे, जहां उन्होंने पॉली हाउस का अवलोकन कर वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

कलेक्ट्रेट में होगी समीक्षा बैठक

मंत्री का टाउन हॉल पहुंचने का कार्यक्रम निर्धारित है। इसके बाद वे कलेक्ट्रेट में जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे, जिसमें विभिन्न विकास कार्यों और योजनाओं की समीक्षा की जाएगी।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!