दौसा में भीषण गर्मी का कहर: 44 डिग्री पहुंचा तापमान, हीटवेव का ऑरेंज अलर्ट जारी

Edited By Ishika Jain, Updated: 18 May, 2026 03:30 PM

dausa heatwave orange alert temperature crosses 44 degree rajasthan weather

राजस्थान के दौसा जिले में गर्मी ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सोमवार को जिले का अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस रहा। तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण आम जनजीवन प्रभावित दिखाई दिया। दोपहर के...

राजस्थान के दौसा जिले में गर्मी ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सोमवार को जिले का अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस रहा। तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण आम जनजीवन प्रभावित दिखाई दिया। दोपहर के समय सड़कों और बाजारों में लोगों की आवाजाही काफी कम नजर आई।

मौसम विभाग ने जिले के लिए हीटवेव का ऑरेंज अलर्ट जारी करते हुए आने वाले दिनों में भी तेज गर्मी जारी रहने की संभावना जताई है। प्रशासन ने लोगों को दोपहर के समय अनावश्यक रूप से बाहर नहीं निकलने और सतर्क रहने की सलाह दी है।

ग्रामीण इलाकों में भी गर्मी का असर साफ देखने को मिला। मानपुर सहित कई कस्बों में दोपहर के समय बाजार लगभग खाली नजर आए। दुकानदार गर्मी से बचाव के लिए विशेष इंतजाम करते दिखाई दिए।

भीषण गर्मी के बीच बिजली की बार-बार ट्रिपिंग ने लोगों की परेशानी और बढ़ा दी। लोग राहत पाने के लिए एसी, कूलर और पंखों का सहारा लेते रहे, लेकिन बिजली कटौती के कारण काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। वहीं गर्मी बढ़ने के साथ ठंडे पेय पदार्थों और जूस की मांग में भी इजाफा देखा गया।

तेज गर्मी का असर हाईवे यातायात पर भी देखने को मिला। दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे, जयपुर-आगरा नेशनल हाईवे, मनोहरपुर-दौसा मार्ग और कौथून-दौसा हाईवे पर वाहनों की आवाजाही सामान्य दिनों की तुलना में कम रही। लोग केवल जरूरी काम होने पर ही घरों से बाहर निकलते दिखाई दिए।

मौसम विशेषज्ञों ने लोगों को पर्याप्त मात्रा में पानी पीने, हल्के कपड़े पहनने और दोपहर के समय धूप से बचने की सलाह दी है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!