दौसा में झोपड़ी में लगी भीषण आग, झोपडी में सो रहा था परिवार, भैंस और टेंपो जलकर राख

Edited By Afjal Khan, Updated: 09 Mar, 2026 05:49 PM

dausa fire incident family escape hut burnt manpur police case

राजस्थान के दौसा जिले में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जिले के मानपुर थाना क्षेत्र के निकटपुरी गांव में रविवार को एक झोपड़ी में अचानक आग लग गई। आरोप है कि एक व्यक्ति ने सो रहे परिवार को जिंदा जलाने की नीयत से झोपड़ी में आग लगा दी।

राजस्थान के दौसा जिले में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जिले के मानपुर थाना क्षेत्र के निकटपुरी गांव में रविवार को एक झोपड़ी में अचानक आग लग गई। आरोप है कि एक व्यक्ति ने सो रहे परिवार को जिंदा जलाने की नीयत से झोपड़ी में आग लगा दी। आग की इस घटना में झोपड़ी, टेंपो और घरेलू सामान जलकर राख हो गए, हालांकि परिवार के सभी सदस्य समय रहते बाहर निकलने से सुरक्षित बच गए।

पीड़ित गजेंद्र ने बताया कि रविवार दोपहर करीब 2 बजे वह अपने बच्चों के साथ झोपड़ी के अंदर सो रहा था। इसी दौरान उसकी पत्नी खेत से गेहूं काटकर वापस लौटी। घर के पास पहुंचते ही उसने झोपड़ी में आग लगी देखी और जोर-जोर से चिल्लाने लगी। पत्नी की आवाज सुनकर गजेंद्र की नींद खुली और उसने तुरंत बच्चों को लेकर बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। कुछ ही देर में आग ने पूरी झोपड़ी को अपनी चपेट में ले लिया।

भैंस की मौत, रोज़गार का सहारा भी जलकर खाक

आग की इस घटना में भारी नुकसान हुआ है। लपटों में एक भैंस जिंदा जल गई, जबकि घर में रखा राशन, चारा, गेहूं, आभूषण, रजाई-गद्दे, बच्चों की साइकिल और मोबाइल फोन भी पूरी तरह नष्ट हो गए। इसके अलावा गजेंद्र का रोज़गार का मुख्य साधन बना टेंपो भी आग में जलकर खाक हो गया।

घटना के बाद पीड़ित परिवार ने मामले की जानकारी पुलिस को दी है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!