सीएसटी के तीरंदाजों का शानदार प्रदर्शन, राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जीते कई पदक

Edited By Sourabh Dubey, Updated: 17 Sep, 2026 11:16 AM

cst archers win multiple medals rajasthan state archery championship

राजस्थान राज्य तीरंदाजी प्रतियोगिता में सीएसटी के तीरंदाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कई पदक अपने नाम किए। श्रीगंगानगर में 9 से 12 सितंबर तक आयोजित जूनियर और सब-जूनियर राज्य स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में सीएसटी के खिलाड़ियों ने अलग-अलग वर्गों...

श्रीगंगानगर: राजस्थान राज्य तीरंदाजी प्रतियोगिता में सीएसटी के तीरंदाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कई पदक अपने नाम किए। श्रीगंगानगर में 9 से 12 सितंबर तक आयोजित जूनियर और सब-जूनियर राज्य स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में सीएसटी के खिलाड़ियों ने अलग-अलग वर्गों में पदक जीतकर संस्थान का नाम रोशन किया।

जूनियर रिकर्व वर्ग में सीएसटी के अजय, नरेंद्र, शिवम और सुमित ने टीम स्पर्धा में शानदार प्रदर्शन करते हुए सिल्वर मेडल हासिल किया। वहीं महेंद्र महावर ने रैंकिंग राउंड में कांस्य पदक जीता।

इसी प्रतियोगिता के इंडियन राउंड में सीएसटी के शोभित जांगिड़ ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सिल्वर मेडल अपने नाम किया।

सब-जूनियर वर्ग में भी शानदार प्रदर्शन

और ये भी पढ़े

    सब-जूनियर प्रतियोगिता में भी सीएसटी के खिलाड़ियों का प्रदर्शन बेहतर रहा। महेंद्र ने सिल्वर मेडल जीता, जबकि गर्वित शर्मा ने मिक्स टीम स्पर्धा में सिल्वर मेडल हासिल किया।

    सीएसटी के तीरंदाजी कोच मनीष नागा ने बताया कि प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी राजस्थान के टॉप-16 सब-जूनियर तीरंदाजों में शामिल हैं और उनका चयन नेशनल ट्रायल के लिए हुआ है।

    वहीं नरेंद्र जाट और शोभित जांगिड़ का चयन जूनियर नेशनल प्रतियोगिता के लिए राजस्थान टीम में किया गया है। जूनियर नेशनल तीरंदाजी प्रतियोगिता का आयोजन 22 से 28 अक्टूबर तक राजस्थान में किया जाएगा।

    सीएसटी के खिलाड़ियों की इस उपलब्धि से संस्थान और खेल जगत में खुशी का माहौल है। खिलाड़ियों के प्रदर्शन को भविष्य की राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के लिहाज से भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

    Related Story

      Trending Topics

      img title
      img title

      Be on the top of everything happening around the world.

      Try Premium Service.

      Subscribe Now!