चित्तौड़गढ़ सांसद सीपी जोशी ने गोविंद सिंह डोटासरा को लेकर कर दिया ये बड़ा खुलासा !

Edited By Chandra Prakash, Updated: 05 Sep, 2024 08:12 PM

cp joshi made this big revelation about govind singh dotasara

पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं चित्तौड़गढ़ सांसद सीपी जोशी ने कांग्रेस अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि अपनी सरकार में जब वे शिक्षा मंत्री थे, तब उनके समय में बिना पैसे किसी शिक्षक का ट्रांसफर नहीं होता। तब कांग्रेस...

  • चित्तौड़गढ़ सांसद सीपी जोशी का बड़ा खुलासा 
  • कहा, 'डोटासरा के समय बिना पैसे नहीं होता था ट्रांसफर'
  • 'राजस्थान में एक करोड़ नए भाजपा सदस्य बनाने का लक्ष्य'

 

दयपुर, 5 सितंबर 2024 । पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं चित्तौड़गढ़ सांसद सीपी जोशी ने कांग्रेस अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि अपनी सरकार में जब वे शिक्षा मंत्री थे, तब उनके समय में बिना पैसे किसी शिक्षक का ट्रांसफर नहीं होता। तब कांग्रेस सरकार ने भ्रष्टाचार को दरकिनार किया होता तो प्रदेश विकास की ओर अग्रसर होता। डोटासरा ने उदयपुर में एक दिन पहले मुख्यमंत्री भजनलाल एवं भाजपा सरकार पर नौ महीने में एक भी जन कल्याणकारी निर्णय नहीं करने का आरोप लगाया था।

जनता ने दिखाया आईना- सीपी जोशी 
सांसद जोशी ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने प्रदेश की जनता के साथ धोखा किया और जनता ने भी उन्हें आईना दिखा दिया। डोटासरा के बयान का जवाब देते हुए जोशी ने कहा कि भजनलाल सरकार ने नौ माह में 450 रुपए में सिलेंडर देने शुरू किए। कोई भी अपराधी हो राजस्थान में आएगा तो वापस नहीं जाएगा। पेपर लीक मामले में आरोपियों को जेल की सलाखों के पीछे डाला। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री भजनलाल विकास के ध्येय को लेकर काम कर रहे हैं।

PunjabKesari

भाजपा का राष्ट्रीय सदस्यता अभियान संगठन पर्व के रूप में शुरू हुआ- सीपी जोशी 
जोशी ने बताया कि भाजपा का राष्ट्रीय सदस्यता अभियान संगठन पर्व के रूप में शुरू हुआ है। पार्टी के संविधान के अनुसार प्रत्येक छह वर्ष बाद सभी कार्यकर्ताओं को फिर से पार्टी की नई सदस्यता लेनी होती है। राजस्थान में एक करोड़ सदस्य बनाने का लक्ष्य है। इसमें प्रत्येक आयु, वर्ग, धर्म-मजहब, हर क्षेत्र को जोड़ा जाएगा। बूथ से लेकर गांव-ढाणी में पार्षद से लेकर सांसद तक सदस्यता अभियान से जुड़े हैं। प्रेस वार्ता में भाजपा देहात अध्यक्ष चंद्रगुप्त सिंह चौहान, शहर अध्यक्ष रवींद्र श्रीमाली, शहर विधायक ताराचंद जैन, ग्रामीण विधायक फूलसिंह मीणा, सहकारिता प्रकोष्ठ के प्रमोद सामर, उदयपुर प्रभारी पूर्व विधायक बंशीलाल खटीक भी उपस्थित थे।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!