भीलवाड़ा में धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर कांग्रेस का 'विजय मार्च', राहुल गांधी के संघर्ष को बताया छात्रों की ऐतिहासिक जीत

Edited By Kuldeep Kundara, Updated: 26 Jul, 2026 03:52 PM

congress s  victory march  in bhilwara over dharmendra pradhan s resignation

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद कांग्रेस ने इसे छात्रों और युवाओं की बड़ी जीत बताते हुए देशभर में जश्न मनाना शुरू कर दिया है। इसी क्रम में भीलवाड़ा में जिला कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में भव्य "विजय मार्च" निकाला गया। मार्च...

भीलवाड़ा। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद कांग्रेस ने इसे छात्रों और युवाओं की बड़ी जीत बताते हुए देशभर में जश्न मनाना शुरू कर दिया है। इसी क्रम में भीलवाड़ा में जिला कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में भव्य "विजय मार्च" निकाला गया। मार्च में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं, छात्रों और युवाओं ने भाग लेकर शिक्षा व्यवस्था में सुधार और युवाओं के अधिकारों की मांग को लेकर अपनी प्रतिबद्धता जताई।

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा देश के करोड़ों छात्रों और युवाओं के लोकतांत्रिक संघर्ष की जीत का प्रतीक है। उनका दावा है कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा लगातार उठाए गए मुद्दों और देशभर के युवाओं के शांतिपूर्ण आंदोलन के दबाव के बाद यह फैसला सामने आया है।

विजय मार्च के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता, जवाबदेही और भर्ती परीक्षाओं में निष्पक्षता सुनिश्चित करने की मांग दोहराई। नेताओं ने कहा कि युवाओं के भविष्य से जुड़े मुद्दों पर कांग्रेस आगे भी संघर्ष जारी रखेगी और छात्रों की आवाज को मजबूती से उठाती रहेगी।

मार्च में शामिल कार्यकर्ताओं ने इसे लोकतांत्रिक संघर्ष की महत्वपूर्ण उपलब्धि बताते हुए कहा कि शिक्षा व्यवस्था में सुधार के लिए यह केवल शुरुआत है। कांग्रेस ने युवाओं से जुड़े मुद्दों पर सरकार को जवाबदेह बनाने की बात भी दोहराई।
 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!