सवाई माधोपुर में कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, पीएम का पुतला फूंका और चूल्हे पर चाय बनाई

Edited By Anil Jangid, Updated: 13 Mar, 2026 06:22 PM

congress protest in sawai madhopur against gas shortage

सवाई माधोपुर। सवाई माधोपुर में आज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एलपीजी गैस की किल्लत और महंगाई के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। जिला कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में आयोजित इस प्रदर्शन में सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट परिसर के बाहर केंद्र सरकार...

सवाई माधोपुर। सवाई माधोपुर में आज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एलपीजी गैस की किल्लत और महंगाई के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। जिला कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में आयोजित इस प्रदर्शन में सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट परिसर के बाहर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला फूंककर अपना विरोध व्यक्त किया।

 

प्रदर्शन का नेतृत्व कांग्रेस जिला प्रभारी पुष्पेंद्र भारद्वाज और जिलाध्यक्ष इंद्रा मीणा ने किया। कांग्रेसियों ने धरना स्थल पर खाली गैस सिलेंडर रखकर और चूल्हे पर चाय बनाकर सरकार की नीतियों का विरोध किया। इस दौरान इंद्रा मीणा ने लकड़ी का चूल्हा जलाकर चाय बनाई और कार्यकर्ताओं को पिलाई। उनका यह कदम गैस सिलेंडर की बढ़ती कीमतों और किल्लत को लेकर विरोध का एक अनोखा तरीका था।

 

गैस सिलेंडर की कीमतों और किल्लत पर सवाल:
इंद्रा मीणा ने कहा कि केंद्र सरकार की नीतियों के कारण एलपीजी गैस की कीमतों में अप्रत्याशित वृद्धि हुई है। उन्होंने आरोप लगाया कि यदि देश में गैस की कमी नहीं है, तो फिर सिलेंडर की कीमत में 60 रुपये की बढ़ोतरी क्यों की गई। उन्होंने यह भी सवाल उठाया कि व्यावसायिक गैस सिलेंडर की आपूर्ति क्यों बंद कर दी गई है।

 

केंद्र सरकार की नाकामी पर हमला:
जिला प्रभारी पुष्पेंद्र भारद्वाज ने केंद्र सरकार की नीतियों को कठघरे में खड़ा करते हुए कहा कि गैस, डीजल, पेट्रोल और सीएनजी की आपूर्ति में भारी कमी हो गई है। उन्होंने कहा कि इन नीतियों के कारण आम जनता और व्यापारियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

 

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इस प्रदर्शन के माध्यम से सरकार से गैस किल्लत को दूर करने और महंगाई पर काबू पाने की अपील की।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!