Edited By Anil Jangid, Updated: 13 Mar, 2026 03:46 PM

करौली। घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी और गैस की किल्लत को लेकर शुक्रवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिला कलेक्ट्रेट के सामने धरना-प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और प्रधानमंत्री...
करौली। घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी और गैस की किल्लत को लेकर शुक्रवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिला कलेक्ट्रेट के सामने धरना-प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला फूंका।
धरने का नेतृत्व टोडाभीम विधायक घनश्याम महर ने किया। इस दौरान पीसीसी सचिव भूपेंद्र भारद्वाज, कांग्रेस नेता हुकुम बाई मीणा, हिण्डौन विधायक अनीता जाटव और कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश मामू सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि घरेलू गैस सिलेंडर के दामों में करीब 60 रुपये की बढ़ोतरी से आम जनता पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ा है। नेताओं ने कहा कि लगातार बढ़ती महंगाई ने लोगों का बजट बिगाड़ दिया है और सरकार राहत देने के बजाय कीमतें बढ़ा रही है।
धरने के दौरान कांग्रेस नेताओं ने सरकार से गैस सिलेंडर के दाम कम करने, पर्याप्त गैस आपूर्ति सुनिश्चित करने और महंगाई से राहत देने के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की। साथ ही चेतावनी दी कि यदि समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो कांग्रेस पार्टी आगे भी आंदोलन जारी रखेगी।