गैस सिलेंडर के बढ़ते दामों पर कांग्रेस का प्रदर्शन, चूरू में प्रधानमंत्री का पुतला फूंका

Edited By Afjal Khan, Updated: 12 Mar, 2026 06:03 PM

congress protest against lpg price hike in churu

राजस्थान के चूरू में घरेलू गैस सिलेंडर के बढ़ते दामों और कथित कालाबाजारी के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को जोरदार प्रदर्शन किया। जिला कलेक्ट्रेट के सामने हुए इस प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए...

राजस्थान के चूरू में घरेलू गैस सिलेंडर के बढ़ते दामों और कथित कालाबाजारी के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को जोरदार प्रदर्शन किया। जिला कलेक्ट्रेट के सामने हुए इस प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रधानमंत्री का पुतला भी फूंका।

प्रदर्शन का नेतृत्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष और सुजानगढ़ विधायक मनोज मेघवाल ने किया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की नीतियों के कारण आम जनता पर महंगाई का बोझ लगातार बढ़ता जा रहा है।

महंगाई से आमजन परेशान

मनोज मेघवाल ने आरोप लगाया कि सरकार आपदा में अवसर तलाशते हुए गैस सिलेंडर की कीमतें बढ़ा रही है, जबकि उसे आम लोगों को राहत देने के लिए कदम उठाने चाहिए थे। उन्होंने कहा कि घरेलू गैस सिलेंडर के दाम बढ़ने से आम परिवारों का बजट बिगड़ गया है।

कमर्शियल सिलेंडर की कालाबाजारी का आरोप

विधायक मेघवाल ने कहा कि कमर्शियल गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी की शिकायतें भी सामने आ रही हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही स्थिति में सुधार नहीं हुआ तो आने वाले दिनों में हालात और गंभीर हो सकते हैं।

केंद्र सरकार की नीतियों पर उठाए सवाल

इस दौरान उन्होंने केंद्र सरकार की विदेश नीति पर भी सवाल उठाए। मेघवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री की नीतियों का खामियाजा देश को भुगतना पड़ रहा है और अमेरिका के साथ किए गए समझौते देशहित के खिलाफ हैं।

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गैस सिलेंडर की कीमतों में कमी करने और कालाबाजारी पर सख्त कार्रवाई की मांग की।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!