सर्वोदय संकल्प शिविरों के माध्यम से कांग्रेस अपनी वैचारिक जड़ों की ओर अग्रसर

Edited By Chandra Prakash, Updated: 26 Jul, 2025 06:24 PM

congress moves towards its ideological roots through sarvodaya sankalp camps

कांग्रेस के विभाग राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के तत्वाधान में कांग्रेस पार्टी का दो दिवसीय सर्वोदय संकल्प प्रशिक्षण शिविर आज जिला कांग्रेस कार्यालय में गांधीवादी स्वरूप के साथ प्रारंभ हुआ। यह शिविर कांग्रेस के वैचारिक सशक्तिकरण और सशक्त नेतृत्व...

चित्तौड़गढ़, 26 जुलाई 2025। कांग्रेस के विभाग राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के तत्वाधान में कांग्रेस पार्टी का दो दिवसीय सर्वोदय संकल्प प्रशिक्षण शिविर आज जिला कांग्रेस कार्यालय में गांधीवादी स्वरूप के साथ प्रारंभ हुआ। यह शिविर कांग्रेस के वैचारिक सशक्तिकरण और सशक्त नेतृत्व निर्माण का एक ऐतिहासिक कदम है जो आगामी पंचायती राज और नगर निकाय चुनावों में विजय का मार्ग प्रशस्त करेगा। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के मीडिया अध्यक्ष पवन खेड़ा कल सुबह शिरकत करेंगे। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भी अपना वर्चुअल संवाद देंगे।

राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सी. बी. यादव के समन्वय में संचालित प्रथम उद्घाटन सत्र मे पूर्व विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सी.पी. जोशी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जोश भरा। उन्होने कहा कि यह शिविर गांधीवादी मूल्यों की पुनर्स्थापना और ग्रामीण सशक्तिकरण का संकल्प है। कांग्रेस एक बार फिर भारत को नई दिशा देगी। उन्होंने जोर देखकर कहा कि राहुल गांधी एवं मल्लिकार्जुन खड़गे के नेतृत्व में आज निर्मित हो रही कांग्रेस में जनता से जुड़ा हुआ कांग्रेस कार्यकर्ता ही आगे बढ़ेगा। किसी नेता की मेहरबानी का अब नई कांग्रेस में कोई स्थान नहीं रहेगा।

शिविर के पहले दिन चार शक्तिशाली सत्र में ‘दो विचारधाराओं का संघष’, ‘पंचायती राज’, ‘कांग्रेस विचारधारा’और ‘राष्ट्र निर्माण’पर गहन मंथन हुआ। इन सत्रों में राजस्थान के 200 चुने हुए जनप्रतिनिधियों और कर्मठ कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के समावेशी विकास और सामाजिक न्याय के दर्शन को आत्मसात किया। डॉ. सी.बी.यादव व पूर्व राज्य मंत्री सीताराम लांबा ने अपने उनके उद्बोधन में कार्यकर्ताओं को संदेश दिया कि हमारे राष्ट्रीय आंदोलन का सपना देश को आजाद करवाने तक सीमित नहीं था बल्कि एक ऐसे राष्ट्र का निर्माण करना था जहां समाज में अंतिम पंक्ति पर खड़ा व्यक्ति भी स्वयं एवं परिवार को हर प्रकार से सुरक्षित महसूस कर सके। राष्ट्र निर्माण के इस महत्वपूर्ण कार्य में कांग्रेस कार्यकर्ता को जनता से चूल्हे का रिश्ता स्थापित करने की आवश्यकता है। जनता से चूल्हे का रिश्ता स्थापित करने के लिए कांग्रेस कार्यकर्ता को सभी प्रकार के धर्म, जाति, वर्ग के पूर्वाग्रह छोड़कर सर्वोदय एवं स्वराज की भावना से कार्य करें एवं व्यक्तिगत हित के आगे राष्ट्र हित को रखना होगा। इसी शिविर ने कार्यकर्ताओं में जोश की लहर दौड़ा दी।

सत्रों में पूर्व कैबिनेट मंत्री उदय लाल आंजना, जिला कांग्रेस अध्यक्ष भेरू लाल चौधरी, विधायक प्रत्याशी बद्रीलाल जाट, प्रशिक्षण प्रभारी आजाद पालीवाल और अन्य वरिष्ठ नेता के उद्बोधन हुए जिन्होंने कार्यकर्ताओं को संगठन की ताकत और एकता का पाठ पढ़ाया। राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के जिला अध्यक्ष गिरधारी लाल जाट और शहर जिला अध्यक्ष राजेश सोनी ने इस ऐतिहासिक शुरुआत पर संतोष जताते हुए सभी को आभार व्यक्त किया। कल भी पूरे दिन कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण आयोजित होगा जिसमें सुबह श्रमदान एवं प्रभात फैरी निकाली जायेगी।

सर्वोदय संकल्प शिवरो के माध्यम से कांग्रेस अपनी वैचारिक जड़ों से जुड़ने की कोशिश कर रही है। कांग्रेस कमेटी के मीडिया चेयरमैन पवन खेड़ा कल सुबह शिरकत करेंगे। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भी अपना वर्चुअल जुड़ेंगे और कार्यकताओं से संवाद करेंगे। सर्वोदय संकल्प शिविरों के माध्यम से कांग्रेस अपनी वैचारिक जड़ों से जुड़ने की कोशिश कर रही है। शिविर में प्रदेश सचिव रणजीत लोट, अहसान पठान, अभिमन्यु सिंह, पूर्व उप सभापति कैलाश पवार, महेंद्र शर्मा, सह प्रभारी पंकज उपाध्याय, ब्लॉक अध्यक्ष दिनेश भोई, नीरज शर्मा, महावीर सिंह डेलवास, संग्राम सिंह, गोपाल जोशी, प्रकाश धाकड़, कैलाश साहू, ओंकार लाल जाट, संदीप बोहरा, पार्षद नवीन तंवर, ब्रजकिशोर साहू, कन्हैया लाल माली, शंभू लाल प्रजापत, पारस जैन, लोकेश धमाणा, नवीन तंवर, नितिन वर्मा, युवराज श्रीमाली, राधेश्याम धाकड़, मदन जाट सहित जिले के पंचायती राज और नगर निकायों के जनप्रतिनिधि और कांग्रेस पदाधिकारी संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष और सक्रिय कार्यकर्ता उपस्थित थे।
 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!