सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों ने अपनी दो सूत्री मांगों को लेकर निकाली रैली

Edited By Chandra Prakash, Updated: 10 Jun, 2025 11:33 AM

community health officers took out a rally regarding their two point demands

सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों (सीएचओ) ने अपनी दो सूत्री मांगों को लेकर रैली निकाली और विरोध प्रदर्शन किया। जिला कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर सीएम के नाम ज्ञापन दिया गया और शीघ्र समाधान करने की मांग की गरई। रैली के दौरान बड़ी संख्या में शामिल सीएचओ ने...


भीलवाड़ा, 10 जून 2025 । सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों (सीएचओ) ने अपनी दो सूत्री मांगों को लेकर रैली निकाली और विरोध प्रदर्शन किया। जिला कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर सीएम के नाम ज्ञापन दिया गया और शीघ्र समाधान करने की मांग की गरई। रैली के दौरान बड़ी संख्या में शामिल सीएचओ ने हाथों में बैनर तख्तियां लेकर विरोध जाहिर किया, वहीं जयपुर में बड़ा आंदोलन करने की चेतावनी दी। 

संघर्ष समिति के चांद मल रैगर ने बताया आज हम सभी ने सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी संघर्ष समिति के बैनर तले विरोध प्रदर्शन किया है और रैली निकाली है। सीएम के नाम जिला कलेक्टर को ज्ञापन दिया है। हमारी मुख्य रूप से दो मांग है। इनमें पहली हमारी जाइनिंग, जो आयुष्मान भारत योजना के तहत 27 मार्च 2022 को सीएसआर में हुई थी। 

सरकार ने उसे 2023 में नए तरीके से और हमें अपॉइंटमेंट लेटर जारी करने के नाम पर हमारी जॉइनिंग बदल दी। इसके कारण हमें ना तो इंक्रीमेंट मिल रहा हैं और न ही वर्तमान में सरकार नियमित पदों पर स्क्रीनिंग करवा रही है। जिनके 3 साल पूरे हो चुके हैं, उनकी सूचना भेजी जा रही है। जबकि हमें 3 साल मार्च 2025 में पूरे हो गए हैं। इसके बाद भी सरकार और यहां के विभाग के सीएमएचओ ने हमारी सूचना आगे नहीं भेजी है। नियमित पदों पर स्क्रीनिंग के लिए भीलवाड़ा से सूचना भेजी जाए । 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!