मकराना में घरेलू सिलेंडर का कमर्शियल उपयोग, 4 होटलों से 9 सिलेंडर जब्त

Edited By Anil Jangid, Updated: 18 Mar, 2026 06:32 PM

commercial use of domestic cylinders in makrana 9 cylinders seized from 4 hotel

मकराना: मकराना में मंगलवार दोपहर को जिला रसद विभाग ने घरेलू गैस सिलेंडर के व्यावसायिक उपयोग के खिलाफ सख्त कार्रवाई की। विभाग की टीम ने बायपास बस स्टैंड और गौड़ाबास क्षेत्र स्थित होटल और रेस्टोरेंट्स पर औचक निरीक्षण किया। इस दौरान चार अलग-अलग...

मकराना: मकराना में मंगलवार दोपहर को जिला रसद विभाग ने घरेलू गैस सिलेंडर के व्यावसायिक उपयोग के खिलाफ सख्त कार्रवाई की। विभाग की टीम ने बायपास बस स्टैंड और गौड़ाबास क्षेत्र स्थित होटल और रेस्टोरेंट्स पर औचक निरीक्षण किया। इस दौरान चार अलग-अलग प्रतिष्ठानों से कुल 9 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त किए गए, जो नियमों के विपरीत व्यावसायिक कार्यों में इस्तेमाल किए जा रहे थे।

 

कार्रवाई के दौरान बायपास तिराहे स्थित दिल्ली जायका बिरयानी कॉर्नर पर टीम और होटल संचालक के बीच कहासुनी हो गई। विवाद की सूचना मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई, जिससे स्थिति कुछ समय के लिए तनावपूर्ण हो गई। इस बीच नगर परिषद की टीम भी अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के लिए मौके पर पहुंची, लेकिन काफी देर तक मौजूद रहने के बावजूद बिना कोई कार्रवाई किए लौट गई।

 

और ये भी पढ़े

    सोशल मीडिया पर पुलिस और होटल संचालक के बीच मारपीट की अफवाहें भी फैलने लगीं, जिससे माहौल और गरम हो गया। प्रशासन द्वारा स्थिति को संभालने के लिए मौके पर पुलिस जाब्ता भेजा गया, जिसमें अंशुल सिंह बेनीवाल, नेमीचंद खारिया, विक्की नागपाल और गरिमा चौधरी शामिल थे। पुलिस ने भीड़ को शांत किया और कानून-व्यवस्था बहाल की।

     

    पुलिस के अनुसार, कार्रवाई के दौरान अख्तर अली पुत्र बनी अली ने खुद को आग लगाने की धमकी दी, जिसके बाद पुलिस ने तुरंत उसे काबू में किया। इस घटना के दौरान कुछ पुलिसकर्मियों को मामूली चोटें भी आईं। रसद विभाग की ओर से आरोपी के खिलाफ राजकार्य में बाधा डालने की रिपोर्ट दर्ज की गई है।

     

    जिला रसद अधिकारी उपेंद्र ढाका ने बताया कि घरेलू गैस सिलेंडर का व्यावसायिक उपयोग नियमों के खिलाफ है और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि जिले में घरेलू गैस की कोई कमी नहीं है, इसलिए लोगों को घबराने की आवश्यकता नहीं है।

    Related Story

      Trending Topics

      img title
      img title

      Be on the top of everything happening around the world.

      Try Premium Service.

      Subscribe Now!