मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के सलाहकार संयम लोढ़ा ने अपने विधानसभा क्षेत्र को दी बड़ी सौगात

Edited By Afjal Khan, Updated: 06 Oct, 2023 07:51 PM

cm gehlot s advisor sanyam lodha gave a big gift to his assembly constituency

शिवगंज शहर में पर्यटन को बढ़ावा देने विधायक संयम लोढ़ा की मंशा के अनुरूप नगर पालिका प्रशासन एवं पर्यटन विभाग के संयुक्त प्रयासों से शहर के प्राचीन डिग्गीनाडी के सौन्दर्यकरण का कार्य शुक्रवार से प्रारंभ हो गया हैं। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के सलाहकार...

शिवगंज। शिवगंज शहर में पर्यटन को बढ़ावा देने विधायक संयम लोढ़ा की मंशा के अनुरूप नगर पालिका प्रशासन एवं पर्यटन विभाग के संयुक्त प्रयासों से शहर के प्राचीन डिग्गीनाडी के सौन्दर्यकरण का कार्य शुक्रवार से प्रारंभ हो गया हैं। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के सलाहकार विधायक संयम लोढ़ा ने समारोह पूर्वक इस कार्य का वैदिक मंत्रोच्चार के साथ शिलान्यास किया। साथ ही शहर के करण नगर, महावीर नगर एवं श्रीजी कॉलोनी में पालिका प्रशासन की ओर से विकसित की गई चार वाटिकाओं सियाराम वाटिका, राधाकृष्ण वाटिका, सावित्री बाई फूले उद्यान तथा भगतसिंह पार्क का भी लोकार्पण किया। 

समारोह को संबोधित करते हुए विधायक लोढ़ा ने कहा कि अंग्रेजी हुकुमत के समय में बनी शहर की प्राचीन डिग्गीनाडी हमारी पीढ़ी के लोगों के दिलों में बसी हुई हैं। वह एक जमाना हुआ करता था जब व्हाट्सएप, फेसबुक सहित खेलने कूदने के लिए संसाधन जो आज होते है वह नहीं हुआ करते थे। उस समय एक यह डिग्गीनाडी ही देखने और टहलने का स्थान हुआ करता था। उस समय हम सभी का सपना हुआ करता था कि डिग्गीनाडी भी खुबसूरत बने। यह सपना आज पूरा हो रहा है। विधायक ने कहा कि इस नाडी को विकसित करने के लिए जो प्रोजेक्ट तैयार किया गया हैं, उसके अनुरूप जब यह कार्य पूरा हो जाएगा उस समय नि:संदेह यह शहर ही नहीं बल्कि आसपास के क्षेत्रों में निवास करने वाले लोगों के लिए आकर्षण का केन्द्र बनेगा। यहां टापू पर शानदार रेस्टोरेंट सहित बोटिंग की भी सुविधा होगी। भ्रमण के लिए वॉक वे बनेगा साथ ही आकर्षक रोशनी लोगों को आत्मीय शांति भी प्रदान करेगी।
  
विधायक लोढ़ा ने कहा कि पिछले पांच साल के दौरान जो भी विकास के काम करवाएं गए हैं, वह आने वाली पीढ़ी की आवश्यकताओं को देखते हुए पूरी प्लानिंग से उनके अनुरूप करवाए गए हैं। विधायक ने आगे कहा कि उनकी इच्छा हैं कि आने वाले समय में सिरोही भारत ही नहीं बल्कि विश्व में अपनी पहचान कायम करें, उसी सोच के अनुरूप कार्य करवाए जा रहे हैं। 
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!