जयपुर मेट्रो विस्तार पर CM भजनलाल शर्मा सख्त: आमेर, जगतपुरा और वैशाली नगर तक होगा विस्तार

Edited By Anil Jangid, Updated: 20 Mar, 2026 07:50 PM

cm bhajanlal sharma metro expansion amer jagatpura vaishali nagar

जयपुर। सीएम भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री कार्यालय में जयपुर मेट्रो के विस्तार को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक की। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मेट्रो विस्तार की योजना बनाते समय शहर के सभी प्रमुख क्षेत्रों को ध्यान में रखते...

जयपुर। सीएम भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री कार्यालय में जयपुर मेट्रो के विस्तार को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक की। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मेट्रो विस्तार की योजना बनाते समय शहर के सभी प्रमुख क्षेत्रों को ध्यान में रखते हुए कार्ययोजना बनाई जाए और बढ़ती आबादी तथा जनसंख्या घनत्व को ध्यान में रखते हुए मेट्रो नेटवर्क को विस्तारित किया जाए।

 

घनी आबादी वाले क्षेत्रों को दें प्राथमिकता
मुख्यमंत्री ने कहा, "राज्य सरकार आमजन को सुगम, सुरक्षित और आधुनिक परिवहन सुविधा उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। मेट्रो परियोजनाओं का समयानुकूल विकास और लागत को नियंत्रित करना हमारी प्राथमिकता है।" उन्होंने अधिकारियों से आग्रह किया कि घनी आबादी वाले क्षेत्रों को प्राथमिकता देते हुए मेट्रो को मौजूदा लाइनों से जोड़ने की ठोस योजना बनाई जाए।

 

विस्तृत परियोजना रिपोर्ट का प्रेजेंटेशन प्रस्तुत
इस बैठक के दौरान अधिकारियों ने बजट वर्ष 2025-26 में घोषित जगतपुरा और वैशाली नगर क्षेत्रों में मेट्रो विस्तार के लिए तैयार की जा रही विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) का प्रेजेंटेशन प्रस्तुत किया। मुख्यमंत्री ने मेट्रो नेटवर्क के विस्तार के लिए विशेष निर्देश दिए और कहा कि आमेर, बगराना (आगरा रोड), जगतपुरा और आईएसबीटी हीरापुरा तक मेट्रो नेटवर्क को विस्तार देने के लिए मास्टर प्लान तैयार किया जाए।

 

जगतपुरा तक प्रस्तावित एलिवेटेड रोड़ परियोजना पर चर्चा की
इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने अरण्य भवन से जगतपुरा तक प्रस्तावित एलिवेटेड रोड परियोजना पर भी चर्चा की और निर्देश दिए कि यह कार्य जयपुर विकास प्राधिकरण (जेडीए) और जयपुर मेट्रो के समन्वय से पूरा किया जाए।

 

परियोजनाओं के विभिन्न पहलुओं पर विस्तृत जानकारी दी
इस बैठक में मेट्रो के फेज-2, फेज-1सी (बड़ी चौपड़ से ट्रांसपोर्ट नगर) और फेज-1डी (मानसरोवर से अजमेर रोड़ चौराहा) की प्रगति की भी समीक्षा की गई। अधिकारियों ने इन परियोजनाओं के विभिन्न पहलुओं पर विस्तृत जानकारी दी और योजनाओं को समय पर पूरा करने के लिए आवश्यक कदम उठाने का आश्वासन दिया।

 

विभिन्न विभागों के अधिकारी रहे उपस्थित
इस बैठक में मुख्यमंत्री के साथ अतिरिक्त मुख्य सचिव (मुख्यमंत्री) अखिल अरोड़ा, प्रमुख शासन सचिव वित्त एवं राजस्थान मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड के प्रबंध निदेशक वैभव गालरिया, जयपुर विकास प्राधिकरण के आयुक्त सिद्धार्थ महाजन और अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!