बांदीकुई पहुंचे सीएम भजनलाल शर्मा, विकास कार्यों की सौगात; ई-लाइब्रेरी की बड़ी घोषणा

Edited By Ishika Jain, Updated: 11 Apr, 2026 03:15 PM

cm bhajanlal sharma bandikui development projects e library announcement

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा शनिवार दोपहर बांदीकुई पहुंचे, जहां उन्होंने महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती पर आयोजित प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम में भाग लिया। इस दौरान उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए क्षेत्र को कई विकास परियोजनाओं की सौगात दी और...

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा शनिवार दोपहर बांदीकुई पहुंचे, जहां उन्होंने महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती पर आयोजित प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम में भाग लिया। इस दौरान उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए क्षेत्र को कई विकास परियोजनाओं की सौगात दी और विभिन्न कार्यों का शिलान्यास व लोकार्पण किया।

कार्यक्रम में डिप्टी सीएम प्रेमचंद बैरवा, कैबिनेट मंत्री अविनाश गहलोत और विधायक भागचंद टांकड़ा सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में महात्मा ज्योतिबा फुले को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि फुले दंपती ने समाज सुधार के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित किया। उन्होंने शिक्षा और सामाजिक समानता के क्षेत्र में उनके योगदान को प्रेरणादायक बताया।

इस मौके पर मुख्यमंत्री ने एक महत्वपूर्ण घोषणा करते हुए कहा कि प्रदेश के हर ब्लॉक में एक सरकारी उच्च माध्यमिक विद्यालय में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए सावित्री बाई फुले ई-लाइब्रेरी स्थापित की जाएगी। इसके अलावा प्रत्येक जिले में एक सरकारी सीनियर स्कूल को महात्मा ज्योतिबा फुले आदर्श विद्यालय के रूप में विकसित किया जाएगा।

कार्यक्रम का आयोजन राजेश पायलट राजकीय पीजी कॉलेज परिसर में किया गया, जहां बड़ी संख्या में लोगों की मौजूदगी रही। सभा के लिए विशेष रूप से विशाल पंडाल और डोम बनाए गए थे, जिनमें हजारों लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई थी।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!