चूरू-सरदारशहर रोड पर अज्ञात वाहन की टक्कर, नेपाल निवासी युवक गंभीर घायल; बीकानेर रेफर

Edited By Afjal Khan, Updated: 23 Feb, 2026 06:20 PM

churu road accident nepal youth injured

चूरू-सरदारशहर सड़क मार्ग पर रविवार देर रात एक सड़क हादसे में नेपाल मूल का युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा ढाढ़रिया चारणान गांव के पास हुआ, जहां किसी अज्ञात वाहन ने युवक को टक्कर मार दी और चालक मौके से फरार हो गया।

चूरू-सरदारशहर सड़क मार्ग पर रविवार देर रात एक सड़क हादसे में नेपाल मूल का युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा ढाढ़रिया चारणान गांव के पास हुआ, जहां किसी अज्ञात वाहन ने युवक को टक्कर मार दी और चालक मौके से फरार हो गया।

घायल की पहचान 25 वर्षीय प्रेम के रूप में हुई है, जो मूल रूप से नेपाल का रहने वाला है और सरदारशहर में ठेके पर मजदूरी करता है। प्रारंभिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी नाजुक हालत को देखते हुए उसे बीकानेर के लिए रेफर कर दिया।

सूचना मिलते ही अस्पताल चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी जुटाई। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि प्रेम सरदारशहर से चूरू आ रहा था, जहां से उसे अपने देश नेपाल के लिए रवाना होना था। इसी दौरान अज्ञात वाहन की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

हादसे के बाद युवक कुछ समय तक सड़क पर घायल अवस्था में पड़ा रहा। राहगीरों ने तत्परता दिखाते हुए उसे एक पिकअप वाहन की मदद से चूरू के डीबी अस्पताल पहुंचाया।

घायल के भतीजे भरत उर्फ राजू ने बताया कि समय पर मदद मिलने से प्रेम को तत्काल इलाज मिल सका, अन्यथा स्थिति और बिगड़ सकती थी। घटना की सूचना मिलते ही परिजन भी अस्पताल पहुंच गए।

पुलिस मामले की जांच में जुटी है और अज्ञात वाहन व चालक की तलाश की जा रही है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!