चूरू में 20 मई को मेडिकल स्टोर रहेंगे बंद, ऑनलाइन दवा बिक्री के विरोध में हड़ताल

Edited By Ishika Jain, Updated: 19 May, 2026 04:14 PM

churu medical stores closed online medicine sale protest rajasthan

राजस्थान के चूरू जिले में 20 मई को मेडिकल स्टोर बंद रहेंगे। ऑनलाइन माध्यम से हो रही दवाइयों की बिक्री और बिना वैध चिकित्सकीय पर्ची के घर-घर दवा वितरण के विरोध में दवा विक्रेताओं ने एक दिवसीय सांकेतिक हड़ताल का ऐलान किया है।

राजस्थान के चूरू जिले में 20 मई को मेडिकल स्टोर बंद रहेंगे। ऑनलाइन माध्यम से हो रही दवाइयों की बिक्री और बिना वैध चिकित्सकीय पर्ची के घर-घर दवा वितरण के विरोध में दवा विक्रेताओं ने एक दिवसीय सांकेतिक हड़ताल का ऐलान किया है।

ऑल इंडिया ऑर्गेनाइजेशन ऑफ केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स के आह्वान पर जिले के दवा व्यापारियों ने उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर ऑनलाइन दवा कंपनियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग उठाई।

दवा विक्रेताओं का कहना है कि कई ऑनलाइन प्लेटफॉर्म नियमों की अनदेखी करते हुए फर्जी ई-प्रिस्क्रिप्शन के जरिए दवाइयों की बिक्री कर रहे हैं। साथ ही भारी छूट देकर दवाएं बेचने से न केवल स्थानीय कारोबार प्रभावित हो रहा है, बल्कि मरीजों के स्वास्थ्य पर भी जोखिम बढ़ रहा है।

व्यापारियों ने आरोप लगाया कि कुछ क्विक कॉमर्स कंपनियां कोरोना काल के दौरान मिली विशेष छूट और सुविधाओं का गलत फायदा उठा रही हैं। इससे छोटे मेडिकल स्टोर संचालकों के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है।

दवा विक्रेताओं ने चेतावनी दी है कि यदि ऑनलाइन दवा बिक्री और होम डिलीवरी पर नियंत्रण नहीं लगाया गया, तो आने वाले समय में आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!