चूरू में किसानों का रेल रोको आंदोलन स्थगित, बीमा क्लेम पर प्रशासन से बनी सहमति

Edited By Afjal Khan, Updated: 13 Mar, 2026 03:15 PM

churu farmers rail roko protest postponed crop insurance claim

चूरू में किसानों द्वारा 13 मार्च को प्रस्तावित रेल रोको आंदोलन फिलहाल स्थगित कर दिया गया है। यह फैसला जिला कलेक्ट्रेट में किसान प्रतिनिधियों और प्रशासन के बीच हुई बैठक के बाद लिया गया, जिसमें फसल बीमा क्लेम से जुड़े मुद्दों पर सहमति बन गई।

चूरू में किसानों द्वारा 13 मार्च को प्रस्तावित रेल रोको आंदोलन फिलहाल स्थगित कर दिया गया है। यह फैसला जिला कलेक्ट्रेट में किसान प्रतिनिधियों और प्रशासन के बीच हुई बैठक के बाद लिया गया, जिसमें फसल बीमा क्लेम से जुड़े मुद्दों पर सहमति बन गई।

बैठक में जिला कलेक्टर अभिषेक सुराणा और राजस्थान सरकार के संयुक्त निदेशक फसल बीमा जगदेव सिंह सहित कई अधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान किसानों ने लंबित फसल बीमा क्लेम से जुड़े विभिन्न मुद्दे उठाए।

खरीफ 2023 के क्लेम पर दी जानकारी

किसानों ने खरीफ 2023 के लंबित बीमा क्लेम की स्थिति के बारे में जानकारी मांगी। प्रशासन ने बताया कि राज्य स्तरीय तकनीकी सलाहकार समिति के निर्णय के अनुसार संश्लेषित उपज के आंकड़े एनसीआईपी पोर्टल पर अपलोड कर दिए गए हैं। बीमा कंपनी को इन्हें स्वीकार करने के निर्देश भी जारी किए गए हैं।

पुराने क्लेम पर भी कार्रवाई जारी

प्रशासन ने किसानों को बताया कि खरीफ 2022 के लंबित क्लेम को लेकर राज्य स्तरीय शिकायत निवारण समिति की हाल ही में बैठक हुई है और उसके निर्णय के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

वहीं, खरीफ 2021 के लंबित क्लेम के मामले को उच्च स्तर पर भेजने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।

आश्वासन के बाद आंदोलन टला

प्रशासन की ओर से दिए गए आश्वासनों के बाद किसानों ने फिलहाल रेल रोको आंदोलन स्थगित करने पर सहमति जताई। किसान सभा के नेता निर्मल प्रजापत ने बताया कि प्रशासन के साथ हुई बातचीत के बाद आंदोलन को फिलहाल टाल दिया गया है।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!