चूरू में 13 मार्च को किसानों का रेल रोको आंदोलन, फसल बीमा क्लेम को लेकर प्रदर्शन का ऐलान

Edited By Afjal Khan, Updated: 06 Mar, 2026 06:04 PM

churu farmers rail roko protest 13 march crop insurance claim

चूरू में फसल बीमा क्लेम को लेकर किसानों ने आंदोलन तेज करने का फैसला किया है। अखिल भारतीय किसान सभा की जिला कमेटी ने 13 मार्च को जिला मुख्यालय पर रेल रोको आंदोलन करने की घोषणा की है।

चूरू में फसल बीमा क्लेम को लेकर किसानों ने आंदोलन तेज करने का फैसला किया है। अखिल भारतीय किसान सभा की जिला कमेटी ने 13 मार्च को जिला मुख्यालय पर रेल रोको आंदोलन करने की घोषणा की है।

शुक्रवार को शिक्षक भवन में आयोजित बैठक में किसान सभा के राज्य कमेटी सदस्य निर्मल प्रजापत ने बताया कि खरीफ 2021 के बीमा क्लेम का भुगतान बीमा कंपनी और सरकार ने सैटेलाइट डेटा के आधार पर किया था। किसानों के विरोध और लंबे आंदोलन के बाद सरकार ने पहले इस फैसले को बदल दिया था, लेकिन अब फिर से उसी आधार पर क्लेम तय करने की कोशिश की जा रही है, जिससे किसानों को नुकसान हो सकता है।

इसी के विरोध में 13 मार्च को बड़ी संख्या में किसान चूरू पहुंचकर रेल रोको आंदोलन करेंगे।

जिला मंत्री उमराव सिंह ने बताया कि फरवरी में जिले के सभी तहसील मुख्यालयों पर किसान महापंचायतें आयोजित की गई थीं। इन बैठकों में किसानों ने सर्वसम्मति से रेल रोको आंदोलन का निर्णय लिया था।

जिला संयुक्त सचिव रामकृष्ण छींपा ने कहा कि फसल बीमा क्लेम को लेकर पहले भी करीब चार महीने तक आंदोलन चल चुका है। उन्होंने दावा किया कि इस बार का रेल रोको आंदोलन निर्णायक होगा और इसकी तैयारियां सभी तहसील कमेटियों द्वारा की जा रही हैं।

बैठक में जिला उपाध्यक्ष चिमनाराम पांडर, रामनारायण रुलानिया, गौरीशंकर सिद्धमुख, मदन जाखड़, दीपाराम प्रजापत, सावरमल मेघवाल, कुरड़ाराम दामिवाल, सोनू जिलोवा, भादर भांभू, रामनिवास लाम्बा, हाकम सिंह, काशीराम सारण और रामदेव भाकर सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!