चूरू में जिला कलेक्टर अभिषेक सुराणा ने साहवा फिल्टर प्लांट का किया निरीक्षण, पेयजल व्यवस्था सुधारने के दिए निर्देश

Edited By Ishika Jain, Updated: 08 Jun, 2026 06:00 PM

churu collector abhishek surana inspects sahwa filter plant water supply

चूरू जिले में गर्मी के मौसम को देखते हुए पेयजल व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के लिए जिला कलेक्टर अभिषेक सुराणा ने साहवा स्थित फिल्टर प्लांट का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने जलापूर्ति व्यवस्था, फिल्टर प्लांट की कार्यप्रणाली और संबंधित सुविधाओं का...

चूरू जिले में गर्मी के मौसम को देखते हुए पेयजल व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के लिए जिला कलेक्टर अभिषेक सुराणा ने साहवा स्थित फिल्टर प्लांट का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने जलापूर्ति व्यवस्था, फिल्टर प्लांट की कार्यप्रणाली और संबंधित सुविधाओं का जायजा लेते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने अधिकारियों से कहा कि जिले में पेयजल आपूर्ति को लेकर किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। उन्होंने विभागीय टीम को पूरी मुस्तैदी के साथ कार्य करने तथा फिल्टर प्लांट, जल शोधन संयंत्र (WTP) और अन्य आवश्यक उपकरणों के रखरखाव पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।

कलेक्टर ने प्लांट परिसर में साफ-सफाई बनाए रखने और जल शोधन प्रक्रिया को प्रभावी ढंग से संचालित करने पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि बढ़ती गर्मी को देखते हुए आमजन को नियमित और पर्याप्त पेयजल उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता है।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने फिल्टर प्लांट की तकनीकी कार्यप्रणाली, जल शुद्धिकरण प्रक्रिया और विभिन्न क्षेत्रों में की जा रही पेयजल आपूर्ति की समीक्षा की। इसके साथ ही आरडब्ल्यूआर (Rain Water Recharge) से संबंधित प्रस्तावित भूमि का भी अवलोकन किया।

इस अवसर पर पीएचईडी के अतिरिक्त मुख्य अभियंता रमेश राठी ने जलापूर्ति और प्लांट संचालन से जुड़ी व्यवस्थाओं की जानकारी दी। निरीक्षण के दौरान आईजीएनपी और पीएचईडी विभाग के कई अधिकारी भी मौजूद रहे।

 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!